scriptChhattisgarh Youth Congress Election: अध्यक्ष की दौड़ में आकाश शर्मा सबसे आगे, इंटरव्यू के बाद होगा फैसला | Chhattisgarh Youth Congress Election: Aksh sharma got 5.14 votes | Patrika News

Chhattisgarh Youth Congress Election: अध्यक्ष की दौड़ में आकाश शर्मा सबसे आगे, इंटरव्यू के बाद होगा फैसला

locationरायपुरPublished: Oct 01, 2022 04:35:38 pm

Submitted by:

CG Desk

Chhattisgarh Youth Congress Election: तीन दावेदारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

congress_seven_leaders_resigns_from_bharuch_gujarat.jpg

Gujarat Politics Seven Congress Leaders Of Bharuch Resigned From Party

Chhattisgarh Youth Congress Election: कांग्रेस युथ विंग का हाई वोल्टेज डिजिटल चुनाव का परिणाम आ गया है। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में वोटिंग और स्क्रूटनी की लंबी प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के दावेदार आकाश शर्मा ने सर्वाधिक 5.14 लाख वोट हासिल किया है, जबकि आशीष अवस्थी (मोनू) को 1.68 लाख वोट मिले हैं। इसके अलावा मानस सुमन पांडेय 6673 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अब इन तीन दावेदारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

17 लाख बने थे सदस्य, स्क्रूटनी में नौ लाख सदस्यता पाई गई फर्जी
डिजिटल मतदान के बाद जांच में करीब नौ लाख सदस्य फर्जी पाए गए हैं। फर्जी सदस्यता के कारण प्रदेश के युवाओं की जेब से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए चले गए। युकां सदस्यता के लिए 50 रुपये की फीस रखी गई थी। सदस्यता करने के साथ ही आनलाइन फीस जमा करना था। सदस्यता अभियान में आठ सेकेंड का वीडियो बनाना था। इसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। पेड़-पौधों का वीडियो बनाकर डब आवाज के सहारे वीडियो तैयार किया गया था। युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा सदस्य बने थे। सदस्यता के मामले मेंयुवा कांग्रेस ने महाराष्ट्र जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य को भी पीछे छोड़ दिया था। एक जिला ऐसा भी है, जिसमें 1,22000 सदस्य बने थे जिनमें से 84 हजार रिजेक्ट हो गए।

कांग्रेस के बराबर बने युवक कांग्रेस सदस्य
सदस्यता अभियान में कांग्रेस के भी करीब 17 लाख सदस्य बने थे। अब युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी 17 लाख से ज्यादा सदस्य बने हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस की सदस्यता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। दरसअल, युवक कांग्रेस में सदस्यता के लिए उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। युवा नेताओं ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में भी सदस्यता कराई थी और युवाओं को जोड़ा था।

ट्रेंडिंग वीडियो