रायपुर. दूरदर्शन पर सप्ताह में दो दिन छत्तीसगढ़ी फिल्म दिखाए जाने का सुझाव नरेन्द्र मोदी सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने दिया है। भगत ने इस दिशा में छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग की बात कही है।