scriptPhoto Gallery: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आखिरी दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया दमखम | Chhattisgarhia Olympics 2022-23 Last Day Photo Gallery | Patrika News

Photo Gallery: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आखिरी दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया दमखम

locationरायपुरPublished: Jan 10, 2023 07:03:30 pm

Submitted by:

CG Desk

Chhattisgarhia Olympics 2022-23: प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया गया। 8 जनवरी को शुरू हुए इस ओलंपिक का आयोजन आज यानि 10 जनवरी तक हुआ।

Photo Gallery: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आखिरी दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया दमखम

Photo Gallery: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आखिरी दिन खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने दिखाया दमखम

Chhattisgarhia Olympics 2022-23: प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया गया। 8 जनवरी को शुरू हुए इस ओलंपिक का आयोजन आज यानि 10 जनवरी तक हुआ। इनमें गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद आदि खेल प्रतियोगिताएं हुई। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 1900 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आइए फोटो के माध्यम से जानते हैं कैसा रहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आखिरी दिन :

 

.
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 ओलंपिक के आखरी दिन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

.
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022- 23 के अंतिम दिन आज यहां राजधानी रायपुर के माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग से जीत कर आए बच्चे से लेकर बुजुर्ग खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। बस्तर संभाग के खिलाड़ी महिला एवं पुरूष वर्ग के तीन श्रेणियों में पहला स्थान पाने में सफल रहे।
.
खो-खो प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष वर्ग में दुर्ग संभाग ने बाजी जीती और पहला स्थान प्राप्त किया। रायपुर संभाग को दूसरा और बिलासपुर को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह 18 से 40 वर्ष के पुरुष वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, दुर्ग द्वितीय और बिलासपुर संभाग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 40 वर्ष से अधिक के पुरूष वर्ग में रायपुर संभाग का दबदबा कायम रहा और उसने पहला स्थान पाया। इस वर्ग में दुर्ग संभाग दूसरे और बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा।
महिलाओं ने घर की चार-दिवारी से बाहर निकलकर प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
दुर्ग संभाग के बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के भैंसबोड़ गांव से 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खो-खो खेलने आईं उमेश्वरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए आभार जताते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों के आयोजन से हम जैसी कई महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
.
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन आज छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में पारंपरिक खेल पिट्ठुल और संखली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के प्रतिभागी शामिल हुए।
पिट्ठुल प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में रायपुर संभाग ने बाजी मारी वही बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में सरगुजा संभाग पहला, बिलासपुर संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग तीसरा स्थान हासिल किया। 18 से 40 आयु वर्ग के प्रतियोगिताओं में दुर्ग संभाग ने पहला, रायपुर संभाग दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह 40 से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में बिलासपुर संभाग ने पहला, रायपुर संभाग ने दूसरा, दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला आयुवर्ग में बस्तर संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा, सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। दलीय खेल संखली की प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र की महिला वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, रायपुर द्वितीय और दुर्ग तीसरे स्थान पर रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो