scriptदशहरे के बाद चित्रकोट जीतने के लिए पहुंचेंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता | Chitrakoot Bypoll: Congress and BJP do campaign after dussehra | Patrika News

दशहरे के बाद चित्रकोट जीतने के लिए पहुंचेंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता

locationरायपुरPublished: Oct 07, 2019 10:06:37 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

Chitrakoot Bypoll: चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अभियान अभी बिना बड़े शोर-शराबे के जारी है।

दशहरे के बाद चित्रकोट जीतने के लिए पहुंचेंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता

दशहरे के बाद चित्रकोट जीतने के लिए पहुंचेंगे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता

रायपुर. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अभियान अभी बिना बड़े शोर-शराबे के जारी है। बस्तर के स्थानीय नेता ही प्रचार अभियान का संचालन कर रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव के रण में दिग्गज प्रचारकों का खेमा दशहरा के बाद ही जायेगा।

कांग्रेस-भाजपा ने इस चुनाव के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इसमें केंद्रीय संगठन के नेताओं के नाम भी हैं, लेकिन प्रचार का पूरा दरेमदार प्रदेश संगठन के नेताओं पर ही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी नामांकन के पहले से ही जगदलपुर में मोर्चा संभलकर बैठे हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री केदार कश्यप और महेश गागड़ा भी है। कांग्रेस की ओर से संसद दीपक बैज मोर्चे पर हैं। प्रचार में लगे बैज 2-3 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में भी नहीं पहुंचे थे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सत्र में शामिल होने के बाद गांधी विचार पदयात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। यात्रा 10 अक्टूबर को समाप्त होगी। पत्रिका से बातचीत के दौरान मोहन मरकाम ने कहा, 11 अक्टूबर का बाद प्रदेश संगठन से जुड़े अधिकतर लोग चित्रकोट चुनाव में पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री की सभाओं और रोड शो का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उसी हिसाब से मुख्यमंत्री का दौरा होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, चन्दन यादव के साथ प्रदेश संगठन के नेता, मंत्री चुनाव प्रचार में, जाएंगे।

इधर भाजपा की रणनीति पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आगे रखकर प्रचार करने की है। विधायक नारायण चंदेल को चुनाव प्रभारी बनाया गया हैं। भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल चित्रकोट में चुनाव प्रचार का प्रमुख चेहरा होंगे। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो