scriptनगर के सपूत सूबेदार मेजर का नगरवासियों ने किया सम्मान | Citizens honored the Subedar Major, the son of the city | Patrika News

नगर के सपूत सूबेदार मेजर का नगरवासियों ने किया सम्मान

locationरायपुरPublished: Mar 04, 2021 05:59:19 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

नगर के सपूत भारतीय सेना में 34 वर्ष सेवा देने के बाद सूबेदार मेजर पद से गोवर्धन शर्मा सेवानिवृत्त होने के बाद नगर पहुंचने पर नगर के प्रवेश व्दार पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर नगरवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

नगर के सपूत सूबेदार मेजर का नगरवासियों ने किया सम्मान

सेना से सेवानिवृत्त होने का बाद नगर पहुंचे सूबेदार का स्वागत करते लोग।

नवापारा-राजिम. नगर के सपूत भारतीय सेना में 34 वर्ष सेवा देने के बाद सूबेदार मेजर पद से गोवर्धन शर्मा सेवानिवृत्त होने के बाद नगर पहुंचने पर नगर के प्रवेश व्दार पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर नगरवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उनके प्रवेश पर फूलचंद महाविद्यालय, राजीवलोचन महाविद्यालय एवं शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला के एनसीसी कैडेट्स व्दारा उन्हें सलामी दी गई। जिसने स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया। व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने नगर के लाडले सपूत गोवर्धन को फूलमालाओं से लाद दिया। पूरे नगर को लोगों ने फ्लैक्स व तिरंगे झंडों से सजाया गया था। तत्पश्चात वहां से खुली जीप में नगर भ्रमण कराया गया। जहां नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
नगर भ्रमण पश्चात उन्हें नगर के हृदय स्थल गांधी चौक लाया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सनातन सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजीवकुमार गौतम अपने साथियों के साथ आए थे। उनके स्वागत के लिए राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, कुरूद, धमतरी, देवभोग, महासमुंद, बिलासपुर व रायपुर से भूतपूर्व सैनिकों का संगठन भी आया हुआ था, जिनके जोशोखरोश के साथ लगाए जा रहे गगन भेदी नारों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के भावों से भर दिया। डॉ. अनमोल शर्मा ने मेजर साहब की 34 वर्षों की जीवनयात्रा का संक्षिप्त वृत्तांत बताया, प्रतीक शर्मा ने सार्वजनिक अभिनन्दन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं कु. रेणु सेन एवं ईकबाल खान ने देशभक्ति गीत गाकर समां बांध दिया। गांधी चौक में आयोजित सभा में भूतपूर्व सैनिकों ने ही मंच संचालन किया नगर के डॉक्टर राजेंद्र गदिया, गोपाल यादव, रमेश पहाडिय़ा भी मंच पर उपस्थित थे। मेजर के बड़े भाई ब्रह्मदत्त शर्मा ने गोवर्धन के बचपन की स्मृतियों को साझा किया, मीतेश शाह ने आभार प्रदर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो