छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सीएम जमकर केंद्र सरकार पर भी बरसे। पढ़िए पूरी खबर।
रायपुर
Published: June 22, 2022 06:17:23 pm
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज फिर नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की तरफ से मोर्चा संभाला। सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मंच पर आने के साथ ही कार्यकर्ताओ से नारे लगवाए ***** पहले लड़े थे गोरो से, अब लड़ेंगे चोरो से।" इसके बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि आखिर केंद्र की सरकार कांग्रेस से इतना डरी हुई क्यो है। सीएम ने मंच से जय जवान जय किसान,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के साथ ही सोनिया,राहुल और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। भाषण के बीच बीच मे सीएम ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि अभी हमे लंबी लड़ाई लड़नी है इसलिए सभी को अपने अंदर जोश बना कर रखना चाहिये।
सीएम बघेल ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश में बनी स्थिति को देख रहे हैं की केंद्र की सरकार काँग्रेस से कैसे डरी हुई है। ED की कार्रवाई और अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को अपने कार्यालय जाने से रोका जा रहा है। भाजपा को काँग्रेस और राहुल गांधी से खतरा महसूस हो रहा है क्यूंकि राहुल गांधी ही किसानों, नौजवानों, दलितों की लड़ाई लड़ते हैं। भाजपा इसलिए उनकी आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन छत्तीसगढ़ की काँग्रेस पार्टी और जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है।
सीएम बघेल ने आगे सम्बोधन में कहा की नेशनल हेराल्ड,एजीएल,यंग इंडिया के बारे में सुरेजवाला जी ने काफी जानकारी दी। हमारे वरिष्ठ नेता प्रेस के माध्यम से पूरे देश को लगातार जानकारी दे रहे हैं। तकनीकी कारणों के बारे में चिदम्बरम ने बहुत सी जानकारी साझा की। ED में सीएम ने आरोप लगाए की असंवैधानिक तरीके से राहुल को तालाब किया गया। हमें देश के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने की जरूरत है, यह लड़ाई राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। तो हम सब इनके साथ लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे भी।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें