रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने शनिवार को यहां के चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने भवन के सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुई। रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।