scriptCM Bhupesh Baghel inaugurated the Chhattisgarhia Olympic in Raipur | मुख्यमंएत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आगाज, रायपुर में होगा 10 दिनों का खेलों का आयोजन | Patrika News

मुख्यमंएत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आगाज, रायपुर में होगा 10 दिनों का खेलों का आयोजन

locationरायपुरPublished: Jan 08, 2023 03:03:43 pm

Submitted by:

Sakshi Dewangan

CM Bhupesh Baghel inaugurated the Chhattisgarhia Olympic: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पहली बार होने जा रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना करने के बाद इस कार्यक्रम की शुरआत की। इस दौरान सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोगों ने अपने-अपने वर्गों में भाग लिया। प्रदेश में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण बना है। 

1673162455_a5b2170f237d8c959f8f.jpg

CM Bhupesh Baghel inaugurated the Chhattisgarhia Olympic: इस आयोजन में 14 तरह की खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद आदि खेल शामिल हैं। सीएम ने कहा कि गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा आदि हमारे ग्रामीण खेल हैं। ये सारे खेल समय के साथ-साथ पीछे छूटते जा रहे थे, लोग इन्हें भूलते जा रहे थे। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 1900 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। ये स्पर्धाएं 10 जनवरी तक चलेगी।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.