scriptCM भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, बनारस में प्रियंका के साथ रैली में होंगे शामिल | CM Bhupesh Baghel rally in Varanasi with Priyanka Gandhi on Sunday | Patrika News

CM भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, बनारस में प्रियंका के साथ रैली में होंगे शामिल

locationरायपुरPublished: Oct 09, 2021 10:28:07 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। यहां वे रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन लखनऊ जाएंगे। यहां वे बनारस में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ बड़ी रैली में शामिल होंगे।

cm_visit_delhi.jpg

CM भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, बनारस में प्रियंका के साथ रैली में होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। यहां वे रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन लखनऊ जाएंगे। यहां वे बनारस में प्रियंका गांधी के साथ बड़ी रैली में शामिल होंगे। वहां भोलनाथ और अन्नपूर्णा माता के भी दर्शन होंगे।
कवर्धा मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, जांच हो रही है, उसमें कोई गलत है, दोषी है। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो नेता प्रतिपक्ष नाम दें, उसकी गिरफ्तारी होगी। उत्तर प्रदेश की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा के नेताओं ने किसानों को कभी खालिस्तानी समर्थक, पाकिस्तानी समर्थक, कभी आतंकवादी कभी ठलुहा से विभोषित किए हैं।
स्पष्ट हो गया है किसान को कुछ नहीं समझते हैं। उसे रौंद भी देते हैं। उन्हें अफसोस नहीं है। अभी तक इस मामले में किसी भी भाजपा नेता, केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार की तरफ से बयान नहीं आया है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, जहां तक गठबंधन की बात है। वहां गंभीरता से प्रयास किया जाना चाहिए, सतही तौर पर निर्णय नहीं होना चाहिए।

तीर सही जगह पर लगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इसका मतलब यह है तीर सही जगह लगा है। योगी के राज में महंत आत्महत्या करे। एक व्यवसायी, पत्रकारों की हत्या हो जाती है तो कुछ नहीं कहते। कवर्धा के मामले में निगाह रखे हुए हैं, जो आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए वह उठाए जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो