scriptभाजपा अफवाह फैलाने वाली फैक्ट्री- भूपेश बघेल | CM Bhupesh baghel said that bjp is rumor factory | Patrika News

भाजपा अफवाह फैलाने वाली फैक्ट्री- भूपेश बघेल

locationरायपुरPublished: Nov 26, 2020 10:44:04 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

उन्होंने कहा, भाजपा के राज्य में तो 12 लाख किसानों से धान की खरीदी होती थी। हमारे शासनकाल में तो 18 से 19 लाख किसानों से धान की खरीदी हो रही है। हमारी सरकार आने के बाद रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है। लोगों का हम पर विश्वास है। उन पर तो विश्वास ही नहीं था। तभी किसान उनके पास धान नहीं बेचते थे।

रायपुर. धान खरीदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा को अफवाह फैलाने वाली फैक्ट्री बताते हुए पिछले साल जो धान खरीदी का समय था, उस समय तक खरीदी की गई। इसके बाद भी कुछ किसान बच गए थे, उनको ध्यान में रखते हुए हमने खरीदी की।

उन्होंने कहा, भाजपा के राज्य में तो 12 लाख किसानों से धान की खरीदी होती थी। हमारे शासनकाल में तो 18 से 19 लाख किसानों से धान की खरीदी हो रही है। हमारी सरकार आने के बाद रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है। लोगों का हम पर विश्वास है। उन पर तो विश्वास ही नहीं था। तभी किसान उनके पास धान नहीं बेचते थे।

ट्रबल शूटर थे पटेल

मुख्यमंत्री गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने गुजरात गए थे। वापस लौटने के बाद विवेकानंद हवाई अड््डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, दिवंगत पटेल पार्टी के बहुत ही वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे। जब कभी कांग्रेस में संकट आता था, वे ट्रबल शूटर के रूप में सामने आते थे। उनके जाने से निश्चित रूप से पार्टी को क्षति हुई है।

किसानों से बात करे केंद्र सरकार

किसानों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, अन्नदाता पर इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। केंद्र सरकार को चाहिए कि उनको बुला कर बात करें। क्योंकि जब से यह कानून बना है तब से लगातार किसानों के बीच में एक भय का वातावरण है। उनको अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को सभी राजनीतिक दल के लोगों और किसान संगठनों को बुलाकर उनसे बातचीत करनी चाहिए।

गाइडलाइन का पालन करते हुए होगी धान की खरीदी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धान की खरीदी की जाएगी। चाहे धान की तोलाई हो या फिर उसे छलनी करने का काम। धान खरीदी की हमार तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा, धान खरीदी की तैयारी पूरी हो गई है।

उम्मीद है कोरोना कम होगा

मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर कहा, अभी तो अगस्त में हमारा पिक था। अगस्त और सितंबर में फिर अक्टूबर और नवंबर में इसमें कमी आई है। उम्मीद कर रहे हैं कि दिसंबर और जनवरी में इसी प्रकार से और ग्राफ गिरेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो