scriptकांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में सीएम भूपेश बोले- निगम-मंडलों में कुछ नियुक्ति जल्द, कुछ बाद में | CM Bhupesh said - some appointments in corporation boards soon | Patrika News

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में सीएम भूपेश बोले- निगम-मंडलों में कुछ नियुक्ति जल्द, कुछ बाद में

locationरायपुरPublished: Jun 16, 2021 08:53:18 am

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद भी निगम-मंडलों की नियुक्ति का होमवर्क पूरा नहीं हो सका है। हालांकि कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी बात यह है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Pu nia) के दौरे के बाद कुछ निगम-मंडलों में नियुक्तियों का रास्ता जल्द खुल सकता है।

cm_in_rajiv_bhavan.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद भी निगम-मंडलों की नियुक्ति का होमवर्क पूरा नहीं हो सका है। हालांकि कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी बात यह है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) के दौरे के बाद कुछ निगम-मंडलों में नियुक्तियों का रास्ता जल्द खुल सकता है। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश (CM Bhupesh Baghel) ने इस बात के संकेत दिए हैं।
प्रशिक्षण शिविर के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, निगम-मंडल और संगठन में विस्तार को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से चर्चा की गई है। निगम-मंडल और संगठन के कुछ पदों पर जल्द नियुक्ति होगी और कुछ नियुक्तियां बाद में होगी। बता दें कि अभी निगम-मंडलों के करीब 30 पदों पर नियुक्तियां होनी बाकी हैं।

यह भी पढ़ें: टूलकिट विवाद: पूर्व सीएम रमन सिंह और संबित पात्रा को राहत, हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

राम मंदिर के जमीन विवाद पर जवाब दें
राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन को लेकर घोटालों के आरोप लगे हैं। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, आरोप लगे हैं तो जवाब देना चाहिए। 5 मिनट में दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ रुपए की कैसे हो गई।

प्रधानमंत्री से क्यों नहीं मांगते जवाब
भारतीय जनता पार्टी के ढाई साल के कैंपेन पर मुख्यमंत्री ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा, उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। अब सक्रिय रहने के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही पड़ेगा। भाजपा के कैंपेन पर सवाल तो पूछे जाएंगे को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सवाल पूछने का अधिकार सबको है, लेकिन पूछते हैं कि 1 साल में कितना हुआ 2 साल में कितना हुआ। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था पांच साल बाद रिपोर्ट कार्ड पेश करूंगा। उन्होंने तो नहीं किया। अब ये लोग उनसे सवाल क्यों नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: तीसरी लहर की आशंका पर स्वास्थ्य मंत्री बोले, कोई वैज्ञानिक आधार नहीं, लेकिन तैयारियों में कोई कमी नहीं

दिल्ली लौटे पुनिया
पंजाब और राजस्थान में बने हालात के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का छत्तीसगढ़ प्रवास बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुनिया ने अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अकेले में मुलाकात की और यहां के मौजूदा हालात को समझने का प्रयास किया। पुनिया मंगलवार की शाम वापस दिल्ली चले गए।

कार्यकर्ताओं को और कितना इंतजार करवाएंगे-बृजमोहन
निगम-मंडल में नियुक्ति को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपस में तय कर लें। कार्यकर्ता ढाई साल से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अभी और कितना दिन इंतजार करना पड़ेगा, यह आपस में तय कर लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो