रायपुर

गोबर पर सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आरोप पर CM ने कहा, उनके दिमाग में गोबर भरा है, उससे भी बिजली बनाएंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिए बयान से भाजपा आक्रोशित हो गई है। भाजपा ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रायपुरNov 24, 2021 / 02:15 pm

Ashish Gupta

CM Buupesh baghel

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिए बयान से भाजपा आक्रोशित हो गई है। भाजपा ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ राजधानी में प्रदर्शन किया और सांकेतिक रूप से पुतला दहन भी किया।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में अब गोबर खरीदी घोटाले की शुरुआत हो गई है। राजधानी में जब मीडिया ने मुख्यमंत्री ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हैं कि उनके दिमाग में गोबर भरा है। हम उससे भी बिजली बनवा लेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आईं है। खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा, मुख्यमंत्री का यह बयान दुर्भाग्यजनक है। उनकों अपनी पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
सीएम भूपेश के बयान के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो शहर अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया। इससे पहले पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। इससे इंस्पेक्टर सहित कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, बिट्टू शर्मा, अजय सोनी, किशोर सोनी आदि मौजूद थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.