रायपुर

बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहे लोग टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड, और बढ़ेगी ठंड

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से पिछले दो दिनों से राजधानी समेत प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है

रायपुरJan 01, 2019 / 10:38 am

Deepak Sahu

बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहे लोग टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड, और बढ़ेगी ठंड

रायपुर. उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से पिछले दो दिनों से राजधानी समेत प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार की तरह सोमवार को भी पिछले दस साल का रेकॉर्ड टूटा। हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी 0.2 दर्ज की गई।
सोमवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। कड़ाके की ठंड पडऩे से लोग दिनभर सुनहरी धूप का आनंद उठाते दिखे। शाम ढलते ही चौक-चौराहों और लोग मोहल्ले में अलाव जलाकर ठंड से बचते दिखे। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश में मंगलवार को भी शीतलहर चलने की संभावना है।
राजधानी में आकाश स्वच्छ रहेगा। सुबह कोहरा/ कुहासा छाए होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन हुए है। सरगुजा, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में सामान्य से चिन्हांकित नीचे तथा शेष संभागों में उल्लेखनीय नीचे रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
अंबिकापुर में रात का तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद जगदलपुर में रात का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। इन दोनों जगहों पर हाड़ कंपा देने वाली ठंडी पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं आ रही है। इस कारण से रात के तापमान में खासी कमी आई है। फिलहाल दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कोहरे से ट्रेनें 3 से 16 घंटे देर से पहुंची
लंबी दूरी तय कर रायपुर जंक्शन आने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे हलाकान है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से निर्धारित समय से कई घंटे देरी से ट्रेनें चल रही हैं। साप्ताहिक रक्सौल से हैदराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 7.15 बजे आने वाली रात 11 बजे यानी 16 घंटे देरी से रायपुर स्टेशन पहुंची। इसी तरह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पोरबंदर, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं मुज्जफरपुर-गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। रेलवे के अनुसार उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण गाडिय़ों का परिचालन लगातार प्रभावित हुआ है। कुछ दिनों बाद गाडिय़ों का परिचालन सामान्य होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान
रायपुर – 9.1
माना एयरपोर्ट – 9.7
बिलासपुर – 8.0
पेंड्रारोड – 5.8
अंबिकापुर – 4.0
जगदलपुर – 5.5
दुर्ग – 6.0
राजनांदगांव – 7.2

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.