रायपुर

मौसम का सितम: प्रदेश में फिर से बढ़ी ठिठुरन, रात में 6 से 7 डिग्री गिरा पारा

– सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.4 डिग्री रहा- गिरावट अगले 24 घंटे में भी जारी रहने की संभावना

रायपुरJan 15, 2021 / 10:14 am

Ashish Gupta

रायपुर. उत्तर भारत से प्रदेश में ठंडी हवाएं आ रही है। यही वजह है कि पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट हुई है। राजधानी रायपुर में चार दिन पहले रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच चुका था, जो अब 14.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।

Corona Vaccination में 1 दिन शेष, जिन्हें टीके लगने हैं, वे इन 5 बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण लगातार न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट अगले 24 घंटे में भी जारी रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्के घना से मध्यम घना तक कोहरा एक-दो पॉकेट में छाने की संभावना है साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। शीतलहर की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतना आवश्यक है।
अपने मोबाइल बंद न रखें, क्योंकि कभी भी आ सकता है कोरोना टीके का SMS, जानिए टीकाकरण से जुडी अहम बातें

16 जनवरी तक रहेगी गिरावट
मौसम केंद्र लालपुर रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा, पिछले दिनों दक्षिण-पूर्व हवा प्रदेश में आ रही थी। इस कारण से भारी मात्रा में प्रदेश में नमी आ रही थी। इसी वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। अब चूंकि फिर से उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही है। इस कारण से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। यह सिलसिला 16 जनवरी तक रहेगा।

कहां कितना रहा रात का तापमान
रायपुर – 14.2
बिलासपुर – 13.4
पेंड्रारोड- 8.4
अंबिकापुर- 7.4
जगदलपुर – 14.0
दुर्ग- 10.4
राजनांदगांव- 11.0

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.