scriptठंडी हवाओं ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में दो डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड | Cold wind change CG weather, IMD forecast mercury will fall two degree | Patrika News

ठंडी हवाओं ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में दो डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

locationरायपुरPublished: Jan 22, 2021 08:53:39 am

Submitted by:

Ashish Gupta

– रात के तापमान में फिर आई कमी, रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट- प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 7.6 डिग्री रहा

weather_news.jpg
रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश में फिर से रात के तापमान में कमी आई है। रात के तापमान में दो डिग्री से लेकर चार डिग्री तक गिरावट रही है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 7.6 डिग्री रहा। इधर, राजधानी रायपुर में 17.5 डिग्री दर्ज किया। बुधवार की तुलना में गुरुवार को दो डिग्री कम रहा तापमान।
VIDEO: कबड्डी मैच के दौरान मच गई अफरा-तफरी जब खिलाड़ी की अचानक हो गई मौत, दर्शक रह गए सन्न

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व से आ रही हवा की दिशा फिर बदल गई है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आना शुरू हो गई है। इस कारण से अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। उसके अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में आकाश साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा रात का तापमान
रायपुर – 17.5
बिलासपुर – 12.8
पेंड्रारोड- 10.4
अंबिकापुर – 9.5
जगदलपुर – 15.5
दुर्ग – 14.9
राजनांदगांव- 18.1
बलरामपुर – 7.6

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो