scriptये है छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा इलाका, पारा जा पहुंचा इतना नीचे, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा | Coldest city in Chhattisgarh, temperature below 12 degree, cold wave | Patrika News

ये है छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा इलाका, पारा जा पहुंचा इतना नीचे, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

locationरायपुरPublished: Nov 15, 2019 12:55:25 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है। अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा इलाका है, जहां पारा 12.3 डिग्री तक जा पहुंचा है।

winter_news.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत (Weather Forecast Update) राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप खिली हुई है। हालांकि अंबिकापुर (Coldest city in Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा इलाका है, जहां पारा 12.3 डिग्री तक जा पहुंचा है।
मौसम विभाग (IMD forecast) ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी खास परिवर्तन के होने से इनकार किया है। शुक्रवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिलासपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, जगदलपुर का 14.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव का 15.5 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार है तथा इस दौरान तापमान में गिरावट (Temperature drop) दर्ज की जाएगी।
रायपुर का गुरुवार को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री, जगदलपुर का 29.4 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव का 29.5 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग का 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रात के तापमान में रोज थोड़ी-थोड़ी कमी आएगी। इसके असर से दोपहर के तापमान में भी थोड़ी गिरावट संभव है। पूरे प्रदेश के तापमान में नवंबर के दूसरे सप्ताह से गिरावट शुरू हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो