script

नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किया सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जानिए किसे मिली किस वार्ड की जिम्मेदारी

locationरायपुरPublished: Nov 27, 2019 07:56:40 pm

Submitted by:

CG Desk

राजधानी कलेक्टर ने रायपुर नगर निगम चुनाव लिए नियुक्त किया आठ रिटर्निंग अफसर।

नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किया सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जानिए किसे मिली किस वार्ड की जिम्मेदारी

नगर निगम चुनाव के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किया सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जानिए किसे मिली किस वार्ड की जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन ने नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए आठ सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसमें नगर पालिक निगम के आयुक्त शिव अनंत तयाल, अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गौरव कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनीत नदंनवार, अपर कलेक्टर पद्ममिनी भोई साहू, संयुक्त कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर यू.एस. अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर प्रणव सिंह तथा डिप्टी कलेक्टर व अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण नवीन ठाकुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी में शिव अनंत तयाल वार्ड क्रमांक 25- संत रामदास वार्ड, 27-इंदिरा गांधी वार्ड, 37- तात्यापारा वार्ड, 39-स्वामी आत्मानंद वार्ड, 44-ब्राह्मणपारा वार्ड, 45-स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड, 46-मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 02 में बैठेंगे।नगर निगम के जोन क्रमांक 07 के जोन कमिश्नर विनोद पांण्डेय उनके सहायक होंगे।
गौरव सिंह को वार्ड क्रमांक 11-कालीमाता वार्ड, 29-गुरु गोविंद सिंह वार्ड, 30-शंकरनगर वार्ड, 32-महर्षि वाल्मीकि वार्ड, 33-वीरनारायण वार्ड, 34-लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, 47-सिविल लाईन वार्ड, 49-गुरुघासीदास वार्ड, 51-पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 04 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 03 के जोन कमिश्नर अरुण साहू उनके सहायक होंगे।
विनीत नदंनवार को वार्ड क्रमांक 35-पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड, 36-अब्दुल हमीद वार्ड, 48-मदर टेरेसा वार्ड, 50-रानी दुर्गावती वार्ड, 52-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, 53-बाबू जगजीवन राम वार्ड, 56-लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड, 57-भगवती चरण शुक्ला वार्ड, 63-ब्रिग्रेडियर उस्मान वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 12 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 04 के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा उनके सहायक होंगे।
पद्ममिनी भोई साहू को वार्ड क्रमांक 4-यतीयतनलाल वार्ड, 5-बंजारी माता वार्ड,6-वीरांगना अवंतिबाई वार्ड,15-कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, 16-वीर शिवाजी वार्ड, 17-ठक्कर बापा वार्ड, 18-बालगंगाधर तिलक वार्ड, 19-डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड, 26-दानवीर भामाशाह वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 17 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 01 के जोन कमिश्नर दिनेश कोशरिया उनके सहायक होंगे।
संदीप कुमार अग्रवाल को वार्ड क्रमांक 38-शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड, 40-ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, 41- पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, 42- पं.सुन्दरलाल शर्मा वार्ड, 43-मंहत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड, 66-वामनराव लाखे वार्ड, 67-भक्तमाता कर्मा वार्ड, 68-डॉ.खूबचंद बघेल वार्ड, 69-माधवराव सप्रे वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 11 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 05 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव उनके सहायक होंगे।
यू.एस. अग्रवाल वार्ड क्रमांक 1-वीरसावरकर नगर वार्ड, 2-पंडित जवारलाल नेहरु वार्ड, 3-संत कबीर दास वार्ड, 20-रामकृष्ण परमहंस वार्ड, 21-शहीद भगतसिंह वार्ड, 22-पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड, 23-शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, 24-सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, 70-संत रविदास वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 7 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 08 के जोन कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत उनके सहायक होंगे।
प्रणव सिंह वार्ड क्रमांक 54-कामरेड सुधीर मुकर्जी वार्ड, 55-रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, 58-शहीद पंकज विक्रम वार्ड, 59-मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, 60-चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, 61-श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, 62-शहीद राजीव पांडे वार्ड, 64-डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड, 65-महामाया मंदिर वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 18 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 06 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा उनके सहायक होंगे।
नवीन ठाकुर को वार्ड क्रमांक 7-कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, 8-पंडित मोतीलाल नेहरु वार्ड, 9-डॉ.भीमराव अंबेडकर, 10-रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, 12-महात्मा गांधी वार्ड, 13-राजीव गांधी वार्ड, 14-रमण मंदिर वार्ड, 28-शहीद हेमूकालाणी वार्ड, 31-नेताजी सुभाषचन्द्र वार्ड के नाम निर्देशन पत्र लेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक – 21 में बैठेंगे। नगर निगम के जोन क्रमांक 02 के जोन कमिश्नर नेतराम चन्द्राकर उनके सहायक होंगे।

Click & Read More Chhattisgarh News.

ट्रेंडिंग वीडियो