script

रायपुर की इस कॉलोनी में रोजाना बजती है डॉक्टरों के सम्मान में तालियां

locationरायपुरPublished: Apr 02, 2020 01:37:02 pm

Submitted by:

Tabir Hussain

जैनम प्लेनेट के रहवासियों की पहल, आप भी बढ़ाएं कर्मवीरों का हौसला

रायपुर की इस कॉलोनी में रोजाना बजती है डॉक्टरों के सम्मान में तालियां

टाटीबंध स्थित जैनम प्लेनेट में शाम 5 बजे डॉक्टरों के सम्मान में तालियां बजाते लोग। ज्यादातर डॉक्टर्स इसी वक्त लौटते हैं।

ताबीर हुसैन @ रायपुर। हम कोरोना से सुरक्षित सिर्फ इसलिए सुरक्षित नहीं हैं कि घर पर हैं, बल्कि इसलिए भी कर्मवीर घर से बाहर हैं। चाहें डॉक्टर हों, पुलिसकर्मी या वे लोग जो लॉकडाउन में हमारे लिए व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। इनका हौसला बढ़ाने और सम्मान प्रकट करने के लिए हम क्या कर सकते हैं? जब वे ड्यूटी से लौटें तो बालकनी में खड़े होकर उनके सम्मान के लिए तालियां बजाएं। टाटीबंध स्थित जैनम प्लेनेट में रोजाना यही हो रहा है। यहां 20 से 25 डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ हैं। प्रतिदिन इनके सम्मान में तालियां बजाई जा रही हैं। इनकी पहल से प्रेरित होकर हम सभी को ऐसा करना चाहिए ताकि कर्मवीरों का हौसला बना रहे।

हमारी परवाह है उन्हें

सोसायटी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने बताया, आज कोरोना के खिलाफ पूरी दुनिया के डॉक्टर्स, पुलिसमैन और फील्ड में कई अधिकारी जुटे हैं। ये सिर्फ ड्यूटी नहीं निभा रहे बल्कि अपनी परवाह किए बिना देशवासियों की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं। हम सिर्फ उनके प्रति कृतज्ञता जता सकते हैं। घर-परिवार से दूर वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो क्या हम उनके सम्मान के लिए तालियां भी नहीं बजा सकते।

ट्रेंडिंग वीडियो