वैश्विक अर्थव्यवस्था आई धरातल पर, लोगों की नौकरियों पर मंडराया संकट
जिन शहरों की एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई खतरे के निशान से ऊपर होते थे। वहां आसमान गहरा नीला दिखने लगा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वैश्विक जीडीपी में 4 प्रतिशत की कमी आई है, जो 2008 के वित्तीय संकट से दोगुना है। लॉकडाउन के बीच आर्थिक नुकसान जरूर हो रहा है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए इस लॉकडाउन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को धरातल पर ला दिया। करोड़ों लोगों की नौकरियों खतरे का संकट मंडरा रहा है।
पंजाब: हवा हुई साफ तो दिखा अद्भुत नजारा
पंजाब के जालंधर में हवा इतनी साफ हो गई है कि शहर से हिमाचल प्रदेश के धौलाधार रेंज के बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं। दशकों बाद शहर से 213 किमी दूर ये पहाड़ जालंधर के लोगों को दिखाई दिए हैं। लोग घरों की छतों से यह नजारा मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं।