scriptपत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय | Comedy Drama in Muktakash manch Raipur | Patrika News

पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

locationरायपुरPublished: Dec 15, 2019 01:05:59 am

Submitted by:

Tabir Hussain

रंगमध्यदक्षिणी में नाचा-गम्मत की प्रस्तुति

पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय

रायपुर. रंगमध्यदक्षिणी के दूसरे दिन मुक्ताकाश पर हंसी के फव्वारे छूटे। ग्राम हज्जटोला अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव की नाट्यमण्डली ने पति परमेश्वर को नाचा गम्मत में प्रस्तुत किया। कॉमेडी नाटक गांव में 3 भाइयों का परिवार का था। बच्चों की चहल-पहल लेकिन छोटे भाई को संतान सुख नहीं मिलता। पत्नी के कहने पर एक अनपढ़ महिला को उसकी सौतन बनाकर ले आता है। दिक्कत यहीं से शुरू होती है। दोनों में आपसी सामंजस्य नहीं बैठता और बात बात में लड़ाइयां होने लगती है। उनके विवाद से घर हास्यालय बन जाता है लेकिन पति रोज के झगड़े से इतना आहत होता है कि खुदकुशी की ठान लेता है। हालाँकि वक्त रहते बड़े भाई दोनों बहुओं को समझाते हैं। कहते हैं कि अगर पति गुजर गया तो तुम दोनों का जीवन व्यर्थ हो जाएगा। रही बात संतान की तो हमारे बच्चे को अपनी संतान समझो।

ये दौलत भी ले लो..

राघव म्युजिकल ग्रुप कोटगांव दरबा कुरुद ने सुगम संगीत का कार्यकम पेश किया। संतोष साहू और रेणुका साहू ने गजलों से समां बांधा। विनती सुनिए नाथ हमारी… से शुरुआत की। इसके बाद लागा चुनरी में दाग, सांसो की माला पे, हम तेरे शहर में, ये दौलत भी लेलो और छाप तिलक सब छीनी रे की प्रस्तुति दी।
पत्नियों की लड़ाई में पति परेशान और घर बना हास्यालय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो