धान खरीदी में निगरानी के लिए कांग्रेस की त्रिस्तरीय समितियां करेंगी काम
- धान खरीदी की निगरानी के लिए कांग्रेस ने त्रिस्तरीय समिति बनाने का लिया फैसला
- कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान खरीदी को गंभीरता से लेते हुए किया निर्देशित

रायपुर. प्रदेश में 1 दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी की निगरानी के लिए कांग्रेस ने त्रिस्तरीय समितियां बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को परिपत्र जारी किया गया है।
मानव तस्करी के आरोप में पकड़ी गई BJP नेत्री का रायपुर में भी नेटवर्क, जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान खरीदी को गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया है कि किसान भाईयों के हित में समर्थन मूल्य पर बिक्री व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सीमावर्ती राज्यों से धान की अवैध आवक न हो इसकी निगरानी के लिए कांग्रेस जिला, ब्लॉक एवं खरीदी केन्द्रवार त्रिस्तरीय निगरानी समिति का तत्काल गठन किया जाना है।
प्रशासन के साथ बैठाएंगे तालमेल
निगरीय समितियों में 11-11 सदस्य शामिल होंगे। धान की खरीदी और बिक्री से जुड़ी कोई समस्या आने पर प्रशासन से तालमेल बैठा कर उसे दूर करने के लिए पहल करेंगे।
कृषि मंत्री चौबे बोले - भ्रष्टाचार करने नहीं, बल्कि किसानों के लिए कर्ज ले रही सरकार
प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूप
कांग्रेस ने कमेटियों के कामकाज पर नजर रखने प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समिति के सदस्य कंट्रोल रुम फोन नं. 0771-2236793, 2236794 एवं 2236795 पर सूचित करेंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Raipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज