scriptछत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में केवल कांग्रेस, BJP का सूपड़ा साफ, CM बोले – देश बांटने वालों को करारा जवाब | Congess win 10 nagar nigam mayor elections, BJP clean sweep | Patrika News

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में केवल कांग्रेस, BJP का सूपड़ा साफ, CM बोले – देश बांटने वालों को करारा जवाब

locationरायपुरPublished: Jan 10, 2020 08:48:06 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

कांग्रेस ने कोरबा नगर निगम पर भी कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही 10 में से 10 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर और सभापति बन गए हैं।

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

रायपुर. कांग्रेस (Congress) ने कोरबा नगर निगम (Korba Nagar Nigam) पर भी कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही 10 में से 10 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर और सभापति बन गए हैं। चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सभी 10 नगर निगमों मेंं महापौर बनाने का दावा किया था।
कोरबा नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में निर्दलीयों, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, माकपा और बसपा पार्षदों के समर्थन से कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद ने भाजपा की रितु चौरसिया को एक वोट से हरा दिया। 67 वार्डों वाले नगर निगम में राजकिशोर को 34 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी को 33 वोट।
rajkishor_prasad.jpg
सभापति चुनाव में कांग्रेस के श्यामसुंदर सोनी को 36 वोट मिले। भाजपा के नरेंद्र देवांगन को 31 वोट मिले। कोरबा में भाजपा के पास 31 और कांग्रेस के पास 26 पार्षद हैं। जकांछ-माकपा के 2-2, बसपा के 1 और 5 निर्दलीय पार्षद भी चुनकर आए हैं। जकांछ, माकपा, बसपा और तीन निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ आए। दो निर्दलीयों ने भाजपा को वोट किया। क्रास वोटिंग नहीं हुई।
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों के महापौर के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय देश बांटने वालों को करारा जवाब है। इतिहास रचा जा चुका है।
भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा, सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस की जीत जनादेश नहीं बल्कि धनादेश है। हार के डर से कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किया था। भाजपा ने षडय़ंत्र की आशंका जताई थी जो सच साबित हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो