scriptआज से मरवाही के रण में सीएम, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव जीतने झोंकी ताकत | Congress and BJP have the power win elections in the battle of Marwahi | Patrika News

आज से मरवाही के रण में सीएम, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव जीतने झोंकी ताकत

locationरायपुरPublished: Oct 29, 2020 06:50:57 pm

अंतिम 3 दिन में मुख्यमंत्री की सभाओं के साथ होगा रोड शो, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का साथ देने रमन सिंह भी पहुंचे मरवाही

आज से मरवाही के रण में सीएम, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव जीतने झोंकी ताकत

आज से मरवाही के रण में सीएम, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव जीतने झोंकी ताकत

रायपुर. मरवाही उपचुनाव में मतदान को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। यहां 3 नवम्बर को मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकते लगा दी है। अंतिम दिनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैराथन बैठक के साथ रोड-शो करने वाले हैं। वहीं भाजपा के दिग्गजों का साथ देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मरवाही रवाना हो गया है। यहां रमन की मौजूदगी में सभाएं और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। खास बात यह है, कांग्रेस-भाजपा दोनों ही अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां जकांछ को मिला वोट ही निर्णायक साबित होगा।
सीएम के साथ सिंहदेव का मोर्चा

मरवाही में मुख्यमंत्री के साथ पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मोर्चा संभाल लिया है। दोनों की मरवाही में कई सभाएं होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 अक्टूबर को दोपहर 12.10 बजे ग्राम डोंगरिया में, दोपहर 2 बजे ग्राम कोटगार में और दोपहर 3.30 बजे ग्राम जोगीसार में आमसभा को संबोधित करेंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे ग्राम बगरा में और दोपहर 3.35 बजे लोहारी में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पंचायत मंत्री सिंहदेव 29 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे लालपुर हाई स्कूल मैदान में, दोपहर 2 बजे ग्राम सिवनी में और दोपहर 3 बजे ग्राम कोटनी में आमसभा को संबोधित करने के बाद रायपुर लौट जाएंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम 29 अक्टूबर तीन सभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा सम्मेलनों पर जोर दे रही

मरवाही चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी सम्मेलनों और घर-घर दस्तक देने में जोर दे रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मरवाही में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा की सभी वरिष्ठ नेत्रियां शामिल हुई। इसके अलावा मरवाही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मरवाही चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, सरोज पाण्डेय सहित अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। वहीं 29 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह करसीवा, सिलपहरी, साल्हेकोट, लटकोनि सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क करेगी। गुरुवार को ही पूर्व मुख्यमंंत्री डॉ. रमन सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम लोहारी, मनौरा, धरौरा, परासी और चंगेरी में सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि मरवाही कांग्रेस का गढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जो विकास कार्य किए उसका प्रसाद चुनाव परिणाम के रूप में मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि मरवाही चुनाव में भाजपा की स्थिति अच्छी है। जीत की प्रबल संभावना है। डॉ. गंभीर के परिवारिक पृष्ठभूमि का लाभ मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो