scriptबैरियर की आलोचना पर भड़की कांग्रेस- कहा- भाजपा शासित राज्यों में बंद कराएं रमन सिंह | Congress angry over criticism of barrier in Chhattisgarh | Patrika News

बैरियर की आलोचना पर भड़की कांग्रेस- कहा- भाजपा शासित राज्यों में बंद कराएं रमन सिंह

locationरायपुरPublished: Jul 05, 2020 11:32:41 pm

Submitted by:

CG Desk

रमन सिंह को 15 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यह क्यों पता नहीं चला कि बैरियर लूट खसोट केंद्र होते हैं -शैलेश

बैरियर की आलोचना पर भड़की कांग्रेस- कहा- भाजपा शासित राज्यों में बंद कराएं रमन सिंह

बैरियर की आलोचना पर भड़की कांग्रेस- कहा- भाजपा शासित राज्यों में बंद कराएं रमन सिंह

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह द्वारा आरटीओ बैरियर को लूट खसोट केंद्र बताए जाने पर कांग्रेस भड़क उठी है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह को 15 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यह क्यों पता नहीं चला कि बैरियर लूट खसोट केंद्र होते हैं? 15 साल तक इन लूट खसोट केंद्रों से लूट चली है तो उस लूट का कितना हिस्सा किस- किसको मिला, यह रमन सिंह को बताना चाहिए?
त्रिवेदी ने कहा, मध्यप्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में बैरियर संचालित हैं। रमन सिंह को भाजपा शासित राज्यों से बैरियर हटाकर इन लूट खसोट केंद्रों को समाप्त करने की पहल करनी चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में यह रमन सिंह का कर्तव्य है। त्रिवेदी ने पूछा, रमन सिंह बताएं कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपने प्रभाव का उपयोग वे भाजपा शासित मध्यप्रदेश के लूट खसोट केंद्रों को बंद करने के बारे में कब करेंगें?
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस सरकार बैरियर का उपयोग भाजपा सरकार की तरह लूट खसोट के तंत्र के रूप में नहीं टैक्स चोरी रोकने, राज्य की सुरक्षा और ओवरलोडिंग रोकने के लिए इस्तेमाल करेगी। छत्तीसगढ़ एक संवेदनशील राज्य है और सुरक्षा की दृष्टि से राज्य में आने वाली हर गाड़ी की जांच आवश्यक है। आरटीओ बैरियर आरंभ होने से छत्तीसगढ़ की राजस्व आय बढ़ेगी और 200 करोड़ की राजस्व का इजाफा अनुमानित है। बैरियर के साथ-साथ वेब्रिज भी लगाया जा रहा है। इन बैरियरों में किसी गाड़ी को रुकना नहीं पड़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो