scriptनिकाय चुनाव: मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस ने बिरगांव, रिसाली और प्रेमनगर के उम्मीदवार किए घोषित | Congress announced candidates for Birgaon, Risali, Premnagar election | Patrika News

निकाय चुनाव: मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस ने बिरगांव, रिसाली और प्रेमनगर के उम्मीदवार किए घोषित

locationरायपुरPublished: Dec 02, 2021 11:06:52 am

Submitted by:

Ashish Gupta

निकायों में दावेदारों की घोषणा करने के लिए कांग्रेस-भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में नगर निगम बिरगांव, रिसाली और नगर पंचायत प्रेमनगर की सूची जारी की।

Local Body Election : फिर घटाई वार्ड सीमांकन और पुर्नगठन की समय सीमा, अब 5 जनवरी तक पूरा करना होगा Homework

Local Body Election : फिर घटाई वार्ड सीमांकन और पुर्नगठन की समय सीमा, अब 5 जनवरी तक पूरा करना होगा Homework

रायपुर. निकायों में दावेदारों की घोषणा करने के लिए कांग्रेस-भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में नगर निगम बिरगांव, रिसाली और नगर पंचायत प्रेमनगर की सूची जारी की। इस सूची के जारी होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आईं। अहम बात यह है कि बिरगांव निगम की सूची में जातिगत समीकरणों की अनदेखी करने का आरोप लगा है। वहीं भाजपा ने बुधवार को नगर निगम रिसाली, भिलाई-चरोदा और नगर पंचायत प्रेमनगर की सूची जारी की। वहीं बिरगांव में वार्ड 34 के लिए पुरुषोत्तम देवांगन का अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिरगांव निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
वार्ड- प्रत्याशी
1- नीता विश्वकर्मा

2- उबारन दास बंजारे
3- शिव साहू

4- पुष्पा यादव
5- भगत सिंग साहू

6- राजबती निषाद
7- कृपाराम निषाद

8- कृष्णा नवरंगे
9- भारती चंद्राकर
10- कविता सिक्ली
11- पुष्पा साहू

12- ओमप्रकाश साहू
13- योगेंद्र सोलंकी

14- रोशन यादव
15- डॉ. सामरू राम पात्रे

16- कोमल वर्मा
17- लखनलाल साहू

18- सुबोध कुमार वर्मा
19- आनंद मोहन सिंह (रितेश)
20- शांति वर्मा
21- हेमचंद्राणी गोस्वामी (रानी)

22- ईश्वर प्रसार बंजारे
23- रोशन वर्मा

24- डिकेंद्र सिन्हा
25- नंदलाल देवांगन

26- सरोज कुर्रे
27- दिलदार कुमरे

28- इकराम अहमद
29- मोहम्मद रियाज

30- विनोद कुमार वर्मा
31- जगदीश वर्मा
32- अरुण राजू सेन
33- रुखमणी सिन्हा

34- जगमोहन साहू,
35- संतोष अशोक साहू

36- राजाराम देवांगन
37- रुखमणी साहू

38- कुमार बाई साहू
39- विशाखा साहू

40- लखनलाल साहू

3 दिसम्बर तक जमा होंगे नामांकन
छत्तीसगढ़ के चार नगर निगम बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा व रिसाली सहित 15 निकायों के 370 वार्डों में चुनाव और 16 निकायों के 17 वार्डों में उप चुनाव की घोषित हो चुके हैं। इन सभी निकायों में नामांकन पत्र वितरण की शुरुआत 27 नवम्बर से हो गई है। 3 दिसम्बर तक नामांकन जमा होंगे और जांच के बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन 6 दिसम्बर को किया जाएगा। सभी निकायों में मतदान 20 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना की शुरुआत 23 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी।

इन निकायों में होना है चुनाव
नगर निगम- बिरगांव 40 वार्ड, भिलाई 70 वार्ड, रिसाली 40 वार्ड और भिलाई-चरोदा 40 वार्ड
नगर पालिका परिषद- जामुल 20 वार्ड, खैरागढ़ 20 वार्ड, बैकुंठपुर 20 वार्ड, शिवपुरचरचा 15 वार्ड और सारंगढ़ 15 वार्ड
नगर पंचायत- भैरमगढ़, भोपालपट्टनम, नरहरपुर, मारो, प्रेमनगर व कोंटा (सभी में 15-15 वार्ड)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो