scriptरायपुर नगर निगम: कांग्रेस ने एजाज ढेबर को महापौर, प्रमोद दुबे को बनाया सभापति प्रत्याशी | Congress appointed Ijaz Dhebar mayor, Pramod Dubey sabhapati candidate | Patrika News

रायपुर नगर निगम: कांग्रेस ने एजाज ढेबर को महापौर, प्रमोद दुबे को बनाया सभापति प्रत्याशी

locationरायपुरPublished: Jan 06, 2020 01:28:36 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर नगर निगम के महापौर को लेकर सस्पेंस सोमवार को थोड़ी देर में खत्म हो जाएगा। इस बीच कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

cong.jpeg
रायपुर. रायपुर नगर निगम के महापौर को लेकर सस्पेंस सोमवार को थोड़ी देर में खत्म हो जाएगा। इस बीच कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की ओर से रायपुर नगर निगम मेयर पद के लिए एजाज ढेबर को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की ओर मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के बाद एजाज ढेबर नामांकन दाखिल करने नगर निगम पहुंचे।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में सभी कांग्रेस पार्षदों की एक बैठक हुई। बैठक में महापौर पद एजाज ढेबर के नाम पर सहमति बनाई गई। बता दें कि एजाज ढेबर दूसरी बार पार्षद चुए गए हैं। रायपुर नगर निगम के चुनाव परिणाम पर एक नजर डालें तो कुल 70 सीटों में से कांग्रेस के पास 34, भाजपा 29 व 7 सीट हैं।

ढेबर और ज्ञानेश के नाम की चर्च गर्म रही
राजनीतिक गलियारे और सैर-सपाटे के बीच मुख्य रूप से महापौर पद के लिए एजाज ढेबर और सभापति के लिए ज्ञानेश शर्मा और श्रीकुमार मेनन के नाम की सुगबुगाहट अधिक रही। हालांकि महापौर पद के लिए प्रमोद दुबे सहित चार पार्षद प्रबंध दावेदार बन कर उभरे थे। लेकिन पार्टी द्वारा अधिकृत घोषणा नहीं किए जाने से तस्वीर सामने नहीं आई। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार लगभग एजाज ढेबर का नाम महापौर के लिए और सभापति ज्ञानेश शर्मा को बनाना तय माना जा रहा है।

पांच निर्दलीय के समर्थन का दावा
नगर निगम के चुनाव में 7 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं। इनमें से जितेंद्र अग्रवाल, संध्या नानू ठाकुर, उमा चंद्रहास निर्मलकर, मन्नू यादव और वीरेंद्र दीवांगन कांग्रेस के संपर्क में ही दिनभर रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो