scriptइन मार्गों से गुजरेगी कांग्रेस सरकार की गांधी विचार यात्रा | Congress government's Gandhi Vichar Yatra will pass through these rout | Patrika News

इन मार्गों से गुजरेगी कांग्रेस सरकार की गांधी विचार यात्रा

locationरायपुरPublished: Oct 04, 2019 12:32:38 pm

Submitted by:

Rahul Jain

– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में निकलेगी नई सरकार की पहली पदयात्रा- 10 अक्टूबर को रायपुर में होगा यात्रा का समापन

रायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सरकार ४ अक्टूबर से गांधी विचार यात्रा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में यह यात्रा धमतरी जिले के गांधी ग्राम-कण्डेल से प्रारंभ होगी, जो 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी।
इस यात्रा के शुभारंभ मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकगण शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गंाधी ग्राम कण्डेल में महात्मा गंाधी की मूर्ति का अनावरण और सभा को संबोधित करने के बाद गांधी विचार पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह पदयात्रा ग्राम गागरा में शहीद संतोष नेताम की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद नेशनल हाइवे होते ग्राम छाती पहुचेंगी, जहां सभा के बाद रात्रि विश्राम होगा।
गांधी विचार यात्रा अगले दिन प्रदेश के मंत्रीगणों के नेतृत्व में ग्राम छाती से सवेरे 9 बजे प्रारंभ होगी। यह यात्रा पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम डांडेसरा पहुंचेगी। वहां आम सभा के बाद यह यात्रा आगे बढ़ेगी। गांधी विचार यात्रा कुरूद, कन्हारपुरी होते हुए शाम 4 बजे भुसरेंगा पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान कुरूद में दोपहर एक बजे और कन्हारपुरी में दोपहर 2 बजे आमसभा होगी।
गांधी विचार यात्रा 6 अक्टूबर को ग्राम भुसरेंगा से सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर 10 बजे ग्राम चोरभ_ी पहुंचेगी, वहां आमसभा के बाद यह यात्रा दोपहर 1.30 बजे बागदेही आएगी। यहां भी सभा के बाद यह यात्रा 2.30 बजे ग्राम भिंडरवानी पहुंचेगी। वहां आमसभा के बाद यह यात्रा दोपहर 3.30 बजे देवरी, शाम 4.30 बजे कोसमर्रा, शाम 5 बजे सिहाद रेस्ट हाऊस और 5.30 बजे सिहाद मोड़ होते हुए शाम 6.30 बजे भखारा पहुंचेगी, वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण के बाद आमसभा का आयोजन होगा। सभा के बाद यह यात्रा ग्राम भखारा में रात्रि विश्राम करेगी।
यह यात्रा अगले दिन 7 अक्टूबर को ग्राम भखारा से सवेरे 9 बजे आगे बढ़ेगी। जो सुपेला, सेमरा, सिलतरा होते हुए अपरान्ह एक बजे सिलीडीह पहुंचेगी। पूर्वान्ह 11 बजे सुपेला में, 12 बजे सेमरा में और 12.30 बजे सिलतरा में आमसभाएं होंगी।
गांधी विचार यात्रा अगले दिन 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सिलीडीह से प्रारंभ होकर 10 बजे कानामुका, 10.30 बजे कचना में सभा कर रायपुर जिले में प्रवेश करेगी। यहां दोपहर 12 बजे राखी मोड़ में सभा का आयोजन होगा। विचार यात्रा दोपहर 2 बजे खोरपा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी।
गांधी विचार यात्रा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खोरपा से प्रारंभ होगी और दोपहर 12 बजे कोलर, 1.30 बजे छछानपैरी, 3 बजे मुजगहन और 4.30 बजे सेजबहार में सभा करते हुए रात्रि विश्राम करेंगी।
गांधी विचार यात्रा 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सेजबहार से प्रारंभ होगी, जो सुबह 10.30 बजे डूंडा और 12.30 बजे संतोषी नगर में सभा के उपरांत दोपहर 2 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगी, यहां समापन समारोह होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो