scriptकांग्रेस को अपनी पराजय दिख रही है : नवीन मार्कंडेय | Congress is seeing its defeat: Markandeya | Patrika News

कांग्रेस को अपनी पराजय दिख रही है : नवीन मार्कंडेय

locationरायपुरPublished: Oct 26, 2020 07:45:40 pm

Submitted by:

CG Desk

– प्रदेश सरकार के मंत्री मरवाही में विकास की गाथा के बारे में बता रहे हैं, जिनसे उनका अपना विभाग ही ठीक नहीं चल रहा है।

navin.jpg
मरवाही। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय ने कहा है कि कांग्रेस को मरवाही विस उपचुनाव में अपनी तयशुदा पराजय दिख रही है, इसलिये वह विचलित है। प्रदेश सरकार के मंत्री मरवाही में विकास की गाथा के बारे में बता रहे हैं, जिनसे उनका अपना विभाग ही ठीक नहीं चल रहा है। उनके विभाग में भारी भ्रष्टाचार है, जिसे लेकर उनकी सरकार ने जांच के आदेश दे दिये हैं। कांग्रेस में विकास के दो ही पैमाने हैं- टेंडर और ट्रासंफर, और पूरे प्रदेश में वही चल रहा है।
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री मार्कंडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास थम-सा गया है। केवल छलावा के अलावा कांग्रेस के पास विकास की कोई योजना नहीं है। भाजपा प्रत्याशी को लेकर जनता में उत्साह है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह के समर्थन देने की अपील की ।
संगठन महामंत्री मिले कार्यकर्ताओं से
भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय ने मरवाही चुनाव में गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के संग भाजपा के प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह के समर्थन देने की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो