script

कांग्रेसी नेता ने 20 फिट गहरे पानी में लगा दी छलांग, फिर ऐसे बची जान.. देखें वीडियो

locationरायपुरPublished: Jul 24, 2018 03:11:48 pm

कांग्रेसी नेता ने अचानक 20 फिट गहरे पानी में लगा दी छलांग, फिर ऐसे बची जान.. देखें वीडियो

CG News

कांग्रेसी नेता ने 20 फिट गहरे पानी में लगा दी छलांग, फिर ऐसे बची जान.. देखें वीडियो

रायपुर. राजधानी रायपुर के आमानाका अंडरब्रिज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कांग्रेसी नेता ने अचानक 20 फिट गहरे पानी में छलांग लगा दी। कार्यकर्ता कुछ समझ पाते, अपने नेता को बचाने चिखने-चिल्लाने लगे। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हो गए। मीडियाकर्मी भी इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। इस बीच भारी जद्दोजहद के बाद डूबते हुए सच्चाई और ईमानदारी के पुतले के साथ विकास उपाध्याय को पानी से बाहर निकाल लिया। पढि़ए पूरी खबर..

अंडरब्रिज में भरे पानी में लगा दी छलांग
शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने आज कोटा के नवनिर्मित अंडरब्रिज में छलांग लगा दी। दरअसल यहां डूबेत हुए एक सच्चाई व ईमानदारी के पुतले को बचाने के चक्कर में 15 से 20 फिट गहरे पानी में कूद गया। वहीं, कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया।

CG News

सच्चाई और ईमानदारी का पुतला
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए आज अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सच्चाई और इमानदारी के पुतले को कोटा के आमानाका नवनिर्मित अंडरब्रिज में डूबने से बचा लिया। यहां विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऐसा किया। उनका कहना है कि सरकार करोड़ों खर्च कर अंडरब्रिज बना रही हैं। लेकिन उनकी लापरवाही के चलते एक सच्चा और इमानदार इंसान मौत के मुहं में समा रहे हैं, और सरकार विकास के दांवे कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

विकास उपाध्याय ने कहा – शुक्र है यह पुतला है..
विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी सरकार और इसके विधायक व मंत्री सच्चे और ईमानदार इंसान को डुबाने में लगे है। सिर्फ कमीशन के चक्कर में लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भगवान का शुक्र है कि ये एक पुतला था अगर इसकी जगह कोई जीता जागता व्यक्ति होता तो बड़ा हादसा हो जाता।

ट्रेंडिंग वीडियो