scriptसुब्रमण्यम स्वामी के विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया पुतला दहन | Congress Minority Department launches effigy of Subramaniam Swamy | Patrika News

सुब्रमण्यम स्वामी के विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया पुतला दहन

locationरायपुरPublished: Jul 11, 2019 07:06:38 pm

Submitted by:

Dinesh Yadu

– सुब्रमण्यम स्वामी की मानसिक स्थिति ठीक नही -सैय्यद इम्तियाज़ हैदर
– स्वामी का पुतलाकर फूंका कांग्रेस ने जताया विरोध,सुब्रमण्यम स्वामी की गिरफ्तारी करने की मांग

Congress protest in raipur

सुब्रमण्यम स्वामी के विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया पुतला दहन

रायपुर। राहुल गांधी पर सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा किए गए टिप्पणी पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। स्वामी के टिप्पणी पर मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने मंगलवार को सिविल लाइन थाना में जाकर सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।विवादित टिप्पणी से नाराज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग चेयरमेन सैय्यद इम्तियाज़ हैदर के नेतृत्व में धरना स्थल बूढ़ा तालाब में सुब्रमण्यम स्वामी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
राहुल गांधी पर की गयी विवादित टिप्पणी पर हैदर ने कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी की मानसिक हालत ठीक नही लगते है उनको दिमागी ईलाज की आवश्यकता है।मोदी भाजपा के संरक्षण में गांधी परिवार को अपमानित किया जा रहा है।सुब्रमण्यम स्वामी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष परवेज़ अहमद,प्रदेश उपाध्यक्ष रंजोध सिंह गिल,मो. सरोश,हैप्पी बाजवा, हैदर अली, सैय्यद हुसैन,तेजिंदर सिंह,हजरुन बानो, दर्शन कौर,जुबेर आलम,रिज़वान हमीदी, सज्जाद मेमन,मो जुनैद सिद्दीकी, राशिद खान, जिय़ा मन्नान,नाजि़म खान,सिकंदर अली,सुहैल असगर, जसपाल सिंह,नावेद खा,मो. तौफीक और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो