scriptकांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने सदन में जताया खेद, गृहमंत्री बोले – सिंहदेव पर लगाए गए आरोप पूरी तरह असत्य | Congress MLA Brihaspat Singh apologize for allegations on TS Singhdeo | Patrika News

कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने सदन में जताया खेद, गृहमंत्री बोले – सिंहदेव पर लगाए गए आरोप पूरी तरह असत्य

locationरायपुरPublished: Jul 28, 2021 01:33:16 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

CG Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र के चौथे दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के बीच कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह (Congress MLA Brihaspat Singh) ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) पर लगाए गए आरोपों पर खेद व्यक्त किया।

Chhattisgarh Vidhan Sabha Session

मानसून सत्र के पहले दिन सदन में सिंहदेव और बृहस्पत सिंह विवाद को लेकर हंगामा, फ्लाइट छोड़ विधानसभा पहुंचे पुनिया

रायपुर. CG Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र के चौथे दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुआ। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को सदन नहीं पहुंचे। इसे लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह (Congress MLA Brihaspat Singh) ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) पर लगाए गए आरोपों पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने सदन में माफी मांगते हुए कहा- मैंने भावावेश में मीडिया के माध्यम से आरोप लगा दिया था, मैं इसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, MLA ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझ पर गोली भी चल सकती थी

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, इस घटना के संबंध में मैंने पूर्व में वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा, टीएस सिंहदेव के ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह असत्य हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा- बृहस्पत सिंह ने जो बयान दिया है, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं, गृहमंत्री का भी बयान आ चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने जो बातें कहीं है वह सभी बातें सदन में आ चुकी है। सभी वरिष्ठ सदस्यों ने इस गतिरोध को दूर करने में जो सहयोग दिया है उसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष को भी दिया धन्यवाद।

यह भी पढ़ें: सदन में सिंहदेव और बृहस्पत सिंह विवाद को लेकर हंगामा, फ्लाइट छोड़ विधानसभा पहुंचे पुनिया

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर विधानसभा में मंगलवार को सरकार की तरफ से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वक्तव्य दिया। इसमें उन्होंने अंबिकापुर में दर्ज हुई एफआईआर, घटनाक्रम और विधायक सिंह की सुरक्षा की विस्तार से जानकारी दी। इस पर विपक्ष नाराज हो गया।

यह भी पढ़ें: सदन छोड़कर बाहर निकले स्वास्थ्य मंत्री, कहा अब बहुत हो गया, मैं भी एक इंसान हूं, कांग्रेस में हड़कंप

विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री पर विधायक की ओर से हत्या कराने के लगाए गए आरोपों पर जवाब चाहता था। जबकि मंत्री ने केवल घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इस दौरान चल रही बहस के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने भावुक होकर कहा, जब तक शासन का स्पष्ट जवाब नहीं आता, तब तक इस पवित्र सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनूंगा। इसके बाद वे सदन से बाहर चले गए। इस पर विपक्ष ने संवैधानिक संकट पैदा होने का आरोप लगा। हंगामा के चलते सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो