scriptकांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, गांधी परिवार है लोकतांत्रिक वंशवाद का उदाहरण | Congress MLA said Gandhi family is example of democratic dynasty | Patrika News

कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, गांधी परिवार है लोकतांत्रिक वंशवाद का उदाहरण

locationरायपुरPublished: Jul 19, 2020 02:10:20 am

Submitted by:

Anupam Rajvaidya

राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने

cg news

विधायक विकास उपाध्याय

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस में वंशवाद के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि गांधी परिवार लोकतांत्रिक वंशवाद का उदाहरण है। वे चुनाव लड़कर आते हैं। चुनाव में हारते और जीतते हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि गांधी परिवार बैकडोर से अपनी हैसियत का फायदा उठाकर राजनीति नहीं करता।

राहुल गांधी से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फे्रंस में शनिवार को कहा कि आज चुनौतियों के बीच राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं, जो मजबूत विपक्ष की भूमिका और कांग्रेस की मजबूती के लिए जरूरी हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें ही योग्य उत्तराधिकारी मानती है। राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो 24 घंटे काम करने के साथ ही सबसे दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। नए दौर की राजनीति में अनुभव और जोश का संगम बहुत जरूरी है।
ये भी पढ़ें…दो रुपए किलो गोबर खरीदेगी सरकार
रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा राहुल गांधी को आज देश की जनता सीरियसली ले रही है। साथ ही उनके द्वारा पूछे गए एक-एक सवाल का मोदी सरकार जवाब देने मजबूर है। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम ने अपनी काबिलियत के दम पर अनिश्चितताओं को पनपने नहीं दिया।
ये भी पढ़ें…[typography_font:14pt;” >ये भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ में 56.32 लाख परिवारों को नवम्बर तक नि:शुल्क मिलेगा चना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो