scriptअंतागढ़ टेप कांड और नान घोटाला मामले में कांग्रेस ने की आंदोलन की घोषणा | Congress protest against Antagarh bypoll scandal civil supply scam | Patrika News

अंतागढ़ टेप कांड और नान घोटाला मामले में कांग्रेस ने की आंदोलन की घोषणा

locationरायपुरPublished: Sep 14, 2019 06:16:13 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

36 हजार करोड़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले के आरोपी और पूर्व महाप्रबंधक शिवशंकट भट्ट के दावे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Congress

Congress protest against Antagarh bypoll scandal civil supply scam

रायपुर. 36 हजार करोड़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले (civil supply scam) के आरोपी और पूर्व महाप्रबंधक शिवशंकट भट्ट के दावे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) का नाम आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने नान घोटाला मामले के साथ अंतागढ़ टेपकांड (Antagarh Tape Case) में आंदोलन की घोषणा कर दी है।
सोनिया, प्रियंका और राहुल के साथ ये 40 नेता होंगे दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में बताया कि नान घोटाला मामले और अंतागढ़ टेपकांड को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी रविवार को रमन सिंह और अजीत जोगी के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।
भूपेश ने रमन को दी चुनौती, बोले – साबित करके बताएं अगर मैंने बदले की भावना से कोई कार्रवाई की है तो

इस दौरान शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, इस घोटाले में अजीत जोगी ने रमन सिंह और भाजपा की बी टीम की तरह काम किया है। इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले में रमन सिंह और अजीत जोगी के खिलाफ जांच की मांग की।
10 हजार का चालान सुनकर बाइक सवार रह गया सन्न, इस गलती के लिए लगा जुर्माना

बतादें कि नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले के आरोपी और पूर्व महाप्रबंधक शिवशंकट भट्ट ने कोर्ट में पांच पृष्ठों का नोटरी शपथपत्र देकर यह दावा कि नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले के सूत्रधार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह थे। इतना ही नहीं भट्ट ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने 2013 का विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Polls) घोटाले की रकम से ही लड़ा था। भट्ट के इस दावे के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो