scriptरसोई गैस के दाम में की गई मूल्य वृद्धि को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल | Congress protest against Modi government over LPG gas prices hike | Patrika News

रसोई गैस के दाम में की गई मूल्य वृद्धि को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

locationरायपुरPublished: Feb 16, 2020 07:33:38 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रसोई गैस के दाम में की गई मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

protest.jpg
रायपुर. रसोई गैस के दाम (LPG price hike) में की गई मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस (Congress) ने केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रविवार को शहर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर इंटक के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इंटक के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।
इससे एक दिन पहले शनिवार को भी रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने किया। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि अ’छे दिन आएंगे महंगाई कम करेंगे जैसे वादों के साथ सत्ता में आई भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जिस दिन से बनी है महंगाई हर दिन बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में करारी हार के बाद भाजपा ने जनता पर खींझ निकालते हुए एक साथ डेढ़ सौ रुपए रसोई गैस का मूल्य बढ़ा दिया है। जिसके कारण हर गृहिणी का बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, महिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आशा चौहान, कल्पना सागर, निक्की खान, खुशबू पठारी, खुशबू केडिया, राजू नायक, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, देवकी लोहा, मल्लिका प्रजापति, मोहम्मद इमरान, सुरेश अग्रवाल, कमलेश नथवानी, नोहर साहू, सचिन शर्मा, विकी महानंद, राकेश अग्रवाल, मनीष पोपतानी, मनोहर देवांगन आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो