scriptगुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए पर्वेक्षक, छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी | Congress released observers list for Gujarat assembly election | Patrika News
रायपुर

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाए पर्वेक्षक, छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन ने छत्तीसगढ़ सरकार के 5 मंत्रियों को पर्वेक्षक बनाया है। देखें किसी कहाँ जी जिम्मेदरी मिली है।
 

रायपुरJul 11, 2022 / 03:37 pm

Vinayak Singh

Congress Satyagraha Against agneepath Scheme

Congress Satyagraha Against agneepath Scheme

रायपुर। कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ सरकार के 5 मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के 5 मंत्रियों को ऑब्जर्वर बनाया है। राज्य सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को खेड़ा लोकसभा, मंत्री शिव डहरिया को सूरत लोकसभा, मंत्री प्रेमसाय टेकाम को अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा,मंत्री जयसिंह अग्रवाल को गांधीनगर लोकसभा और मंत्री उमेश पटेल को सबरकांठा लोकसभा का ऑब्जर्वर बनाया गया है। आल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव (General Secretary) वीसी वेणुगोपाल ने पर्वेक्षकों की सूची जारी की है।

12 जुलाई को दिल्ली में पांचों ऑब्जर्वरों की पहली बैठक होगी। जिसके बाद 15 जुलाई तक सभी मंत्रियों को अपने-अपने लोकसभा का जहाँ का उन्हें ऑब्जर्वर बनाया गया है, वहां का दौरा करना होगा। पार्टी द्वारा आब्जर्वर बनाये जाने के बाद मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

दरअसल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लोकसभा वार ऑब्जर्वरों की सूची घोषित की है। पार्टी ने गुजरात की कुल 26 लोकसभा सीटों के लिए 35 नेताओं को आब्जर्वर बनाया है। इसी सूची में छत्तीसगढ़ सरकार के 5 मंत्रियों को भी शामिल जिया गया है। जिन्हें आब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है।

राज्यसभा चुनाव में भी मिली थी ज़िम्मेदारी-
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदरी सौंपी थी। इसी के तहत सीएम भूपेश बघेल को राजस्थान और मंत्री टी एस सिंहदेव को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया था। अब राज्य सरकार के 5 मंत्रियों को संगठन ने अहम जिम्मेदरी सौंपी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो