scriptबढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बलौदाबाजार में सांकेतिक चक्काजाम | Congress's symbolic ruckus in Balodabazar against rising inflation | Patrika News

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बलौदाबाजार में सांकेतिक चक्काजाम

locationरायपुरPublished: Jun 19, 2021 06:06:40 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी व बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने चक्काजाम किया।

,

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बलौदाबाजार में सांकेतिक चक्काजाम,बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बलौदाबाजार में सांकेतिक चक्काजाम

बलौदाबाजार. केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी व बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने चक्काजाम किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बलौदाबाजार जिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय बलौदा बाजार के बजरंग चौक में जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी व बलौदा बाजार ग्रामीण कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेसजनों ने पांच मिनट का सांकेतिक चक्काजाम कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्ग में कांग्रेसजनों ने डीजल, पेट्रोल व महंगाई सहित मोदी सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए वाहनों को रोका गया।
जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि अच्छे दिन आने की दुहाई देने वाली मोदी सरकार के 7 सालों में क्या यही अच्छे दिन हैं, जिसमें पेट्रोल, डीजल के दाम सौ रुपये के पार हो गए हैं। तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है। सभी आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में भारी वृद्धि हो गई है तथा लोगों का जीना दूभर हो रहा है। आम आदमी महंगाई से त्रस्त व बेहाल होने लगा हैं। चुनाव के पहले सौ दिन में महंगाई कम करने का दावा करने वाले मोदी प्रधानमंत्री बनते ही इतिहास में सर्वाधिक महंगाई का रिकॉर्ड दर्ज कराने में तुले हुए हैं।
सांकेतिक चक्क जाम में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय विद्याभूषण शुक्ला, दिनेश यदु, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी, जुगल भट्टर, राकेश वैष्णव, मोती वर्मा, छबि श्याम दुबे, तुलसी वर्मा, प्रभाकर मिश्रा, राजा तिवारी, धीरज बाजपेई, आर्यन शुक्ला, पार्षद गोल्डी मरैया, रवींद्र नामदेव, दिगंबर साहू, एल्डरमैनगण गंभीर सिंह ठाकुर, हेमचंद केशरवानी, अम्बु पंजवानी, सुखदेव साहू, लखेस साहू, प्रेमलता बंजारे, शाश्वत यादव, योगेश गर्ग, रोमेश बंजारे, अविनाश मिश्रा, सलमान शेख, गब्बर सोनी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ 5 मिनट चक्काजाम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शुक्रवार को 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरियाबंद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तिरंगा चौक में केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाफिज खान द्वारा केंद्र के मोदी सरकार जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि देश की जनता देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जुमलेबाजी करने से फुर्सत नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाताओं का शुभचिंतक बताने वाली केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ झूठे वायदे करना जानती है। देश की जनता को अन्न मुहैया कराने वाले किसान दिल्लीी सहित कई राज्यों में अन्न का सही दाम दिलाने की मांग करते थक चुके है। कई किसानों ने आंदोलन में अपनी जान तक गंवा चुके है, लेकिन केंद्र की मोदी लबरा सरकार सिर्फ किसानों की हितैषी होने का ढोंग कर रही है।
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार सिद्दीकी को ज्ञापन सौेपा । धरना में मुख्यरूप से ओम राठौड़, देवा मरकाम ,सेवा गुप्ता, नादिर कुरैशी, अमित मिरी, अमृत पटेल, वीरू यादव, चंद्र भूषण, चंद्रभूषण चौहान, राजेश साहू, अमन ठाकुर, प्रेम सोनवानी, अवध यादव, वीरेंद्र सेन, मुकेश रामटेके, बाबा सोनी, सुरेश मानिकपुरी,नंदनी त्रिपाठी, विमल साहू, ज्योति साहनी, भूपेन चंद्राकर, सतीश सिन्हा, सफी खान, शगुफ्ता रिजवी, रमेश मेश्राम, हरीश ठक्कर आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो