scriptकांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार के घोटालों की बारात, भाजपा ने कहा- ऐसा करेंगे स्वागत कि सब याद आ जाएगा | Congress took the procession of Modi govt scandals, BJP protest | Patrika News

कांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार के घोटालों की बारात, भाजपा ने कहा- ऐसा करेंगे स्वागत कि सब याद आ जाएगा

locationरायपुरPublished: Mar 30, 2019 04:15:06 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शनिवार को केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल पांच साल पूरे होने पर ‘घोटालों की बारात’ निकाली।

lok sabha cg 2019

कांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार के घोटालों की बारात, भाजपा ने कहा- ऐसा करेंगे स्वागत कि

रायपुर. लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शनिवार को केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल पांच साल पूरे होने पर ‘घोटालों की बारात’ निकाली। यह यात्रा गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से निकाली गई। कांग्रेस ने इस बारात में मोदी सरकार के पांच साल में किए गए कामों का पूरा नाट्य चित्रण किया। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा निकली गई घोटालों की बारात का विरोध किया।
यह बारात गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से निकलकर भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर की ओर धूमधाम से निकली। बैंड-बाजों, घोड़े और बारातियों के साथ कांग्रेस भवन से निकली बारात में लोगों ने अलग-अलग ढंग के बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है। इसने देश के करोड़ों लोगों के सपनों का चीरहरण किया है। कांगेस का इस सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकने के लिए नगर निगम के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे। पुलिस बल ने बैरीकेट लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा निकली गई घोटालों की बारात का विरोध किया। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा, एकात्म परिसर में ऐसा स्वागत होगा आबर बाबर सब याद आ जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो