scriptसीएम की नसीहत- अभी से शुरू करे मिशन 2023 की तैयारी, मजबूती से रखें अपनी बात | Congress workers start preparing for mission 2023 from now said CM | Patrika News

सीएम की नसीहत- अभी से शुरू करे मिशन 2023 की तैयारी, मजबूती से रखें अपनी बात

locationरायपुरPublished: Jun 16, 2021 10:03:59 am

Submitted by:

Ashish Gupta

मिशन-2023 (Mission 2023) की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में किया।

cm_bhupesh_baghel_radio_program_lokvani_news.jpg

सीएम की नसीहत- अभी से शुरू करे मिशन 2023 की तैयारी, मजबूती से रखें अपनी बात

रायपुर. मिशन-2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के लिए बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में किया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिवों और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस के इतिहास और उनके प्रधानमंत्रियों के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) भी कांग्रेस भवन में पहुंचे और उन्होंने अपनी नसीहतों व सुझाव को साझा किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, कुछ पदाधिकारी बदल गए हैं। कुछ लोगों को दूसरी जिम्मेदारी मिली हुई है। कुछ लोग अभी प्रतीक्षा सूची में हैं। नए लोगों को भी जिम्मेदारी मिली है। अब इन्हीं के नेतृत्व में आगे 2023 का चुनाव लडऩा है। उसकी तैयारी हम सबको अभी से करनी होगी, ताकि हम मजबूती के साथ अपने पार्टी, नेताओं और सरकार की बात को रख सकें। हमें भारतीय जनता पार्टी की नाकामी और उनके विध्वांस इरादे हैं, उसे जनता तक पहुंचने का प्रयास करना होगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में सीएम भूपेश बोले- निगम-मंडलों में कुछ नियुक्ति जल्द, कुछ बाद में

उन्होंने कहा, सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी ने 71 साल में क्या किया। बड़ी होशियारी से मोदी जी अपना तीन साल भी जोड़ लेते हैं। जो वो सवाल करते हैं, उससे आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारे पास जवाब होना चाहिए। कांग्रेस के इतिहास को याद रखने की आवश्यकता है, ताकि जनता के सामने प्रमुखता से अपनी बात रख सकें। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी बनी है। यह कमेटी बूथ कमेटी बनाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जवाबदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: टूलकिट विवाद: पूर्व सीएम रमन सिंह और संबित पात्रा को राहत, हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

बृजमोहन का तंज, शिविर में सीखा रहे माफियागिरी
एक बार फिर प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर अग्रवाल ने कहा, हमारी शुभकामनाएं हैं कि कांग्रेस का बंटाधार करने के लिए अच्छा प्रशिक्षण मिले। हमें मालूम है कि कांग्रेस के प्रशिक्षण में क्या होता है? कांग्रेस के प्रशिक्षण में रेत की कैसे माफियागिरी करें, शराब, ड्रग्स जमीनों पर कब्जे की कैसे माफियागिरी करे, इसकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा क्या? अभी तो सत्ता में आने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता इसी काम में लगे हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो