scriptपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल रैली | Congressmen took out cycle rally on increase in petrol and diesel pric | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल रैली

locationरायपुरPublished: Jul 21, 2021 06:04:33 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

देश में लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ती कीमतों के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने मंगलवार को मैनपुर नगर में साइकिल रैली निकाली।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल रैली

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल रैली

मैनपुर. देश में लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ती कीमतों के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने मंगलवार को मैनपुर नगर में साइकिल रैली निकाली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव के नेतृत्व साइकिल रैली पूरे मैनपुर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस स्टैण्ड मैनपुर में कांग्रेसियों ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में मोटर साइकिल को आग लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने तत्काल मोटर साइिकल पर पानी डालकर आग को बुझा दिया।
इस दौरान जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक धु्रव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरज ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोडे, कमार परियोजना के सदस्य पीलेश्वर सोरी ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए दोषी करार देते हुए जमकर प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस के शासन काल में इतनी महंगाई नहीं रही। इस साइकिल रैली में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, अशोक दुबे, हरिश्वर पटेल, रामसिंह नागेश, सामंत शर्मा, नजीब बेग, गुंजेश कपिल, नेयाल नेताम, गैंदू यादव, चेतन सोनवानी, राहुल निर्मलकर, अयूब रजा, मोहित धु्रव, देवेंद्र पटेल, उमंग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस , एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शमिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो