script

दिनदहाड़े खुद को कनपटी पर गोली मारने वाले आरक्षक की मौत, ब्रेन हो गया था डेड

locationरायपुरPublished: Apr 16, 2019 03:33:57 pm

आपको बात दें कि गो ली लगने से गंभीर रूप से घायल आरक्षक का ब्रेन डेड हो गया था।

CG News

दिनदहाड़े खुद को कनपटी पर गोली मारने वाले आरक्षक की मौत, ब्रेन हो गया था डेड

रायपुर. पुलिस लाइन में पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान की मौत आज अंबेडकर अस्पताल में हो गई। घटना के बाद 21 घंटे तक डीकेएस अस्पताल में आरक्षक का उपचार चला रहा था। आज दोपहर बाद आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आरक्षक के मौत की पुष्टि की। आपको बात दें कि गो ली लगने से गंभीर रूप से घायल आरक्षक का ब्रेन डेड हो गया था।

पिता को फोन कर कहा- घर को आग लगा दूंगा और खुदकुशी कर लूंगा
मुझे छोड़कर पत्नी बच्चों को लेकर कहीं चली गई है। अब घर को आग लगा दूंगा और खुदकुशी कर लूंगा। यह आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी का अपने पिता नाथराय द्विवेदी के साथ मोबाइल पर आखिरी संवाद था। इससे पहले की नाथराय अपने बेटे को कुछ कह पाते, जवान ने अपनी कनपटी पर इंसास रायफल टिकाकर फायर कर दिया। पुलिस के मुताबिक उग्रसेन का सोमवार दोपहर को अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी से मारपीट भी की थी। इसके बाद शाम को 6.30 बजे वह एक्सीस बैंक पहुंचा और अपनी रायफल को लेकर स्कूटी से वापस घर पहुंचा। घर में ताला लगा था। आसपास के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी व बच्चे रीवा चले गए हैं।

घटना से मचा हड़कंप
इसके बाद उसने अपने पिता को फोन किया और पत्नी व बच्चों के बारे में पूछा। उन्होंने उनके रीवा नहीं आने की जानकारी दी। इस दौरान बातचीत करते हुए वह मेनरोड में स्थित शामियाना पैलेस तक पहुंच गया। पत्नी और बच्चों के नहीं होने से नाराजगी जताते हुए उसने अपने पिता को घर को आग लगा देने और खुद मर जाने की बातें की। इसके बाद दोपहिया में बैठे-बैठे ही खुद पर फायरिंग कर दी। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। दूसरे समय से पहले जवान को सर्विस रायफल मिलने से भी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

छत से गिरा चुका है पत्नी को
सूत्रों के मुताबिक घायल जवान शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ नशे में अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करता था। करीब तीन माह पहले झगड़े के दौरान अपनी पत्नी को घर के छत के नीचे गिरा दिया था। इससे पत्नी को काफी चोटें आई थीं। सोमवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो