scriptदिनदहाड़े आरक्षक ने व्यापारी के सीने में मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम | constable shoot out by sreesai motors owner | Patrika News

दिनदहाड़े आरक्षक ने व्यापारी के सीने में मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

locationरायपुरPublished: Mar 26, 2019 02:38:40 pm

इसके बाद व्यापारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

CG News

दिनदहाड़े आरक्षक ने व्यापारी के सीने में मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

रायपुर. सबसे शांत कहे जाने वाले शहर में दिल दहला देने वाली घटना हो गई। आज दोपहर 1 बजे के आसपास पचपेड़ी नाका स्थित श्रीसाईं मोटर्स के मालिक संजय अग्रवाल को आरक्षक ने दिनदहाड़े सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे अन्य लोगों ने व्यापारी की हालत देख सन्न रह गए। इसके बाद व्यापारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद टिकरापारा पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

इस वजह से मारी सीने में गोली
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सीएफ का आरक्षक मनोज सेन आज सुबह श्रीसाईं मोटर्स पहुंचकर केबिन में बैठे व्यापारी संजय अग्रवाल पर गोली चला दी। आरोपी आरक्षक ने बाहर से ही गोली चलाई और सीधे उन्हें लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई। केबिन में लगे कांच पर गोलियों के निशान बन गए हैं।

CG News
पुलिस के मुताबिक गाड़ी खरीदने के लिए आरक्षक मनोज ने व्यापारी संजय अग्रवाल को पैसे दिए थे। खराब गाड़ी देने पर दोनों कुछ बहस हुई वहीं, पैसे वापस लेने की बात चल रही थी। व्यापारी द्वारा पैसे नहीं लौटने पर आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सीए ने खुद को मार ली गोली
इससे पहले राजधानी रायपुर में रविवार को पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव में चल रहे एक सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) ने रविवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सीए ने गोली चलाते हुए वीडियो भी बनाया है। बताया जाता है कि मृतक के करोड़ों रुपए कारोबारियों ने नहीं दिए थे, इसी के कारण उसने खुदकुशी की। सीए पीएचक्यू में पदस्थ एआईजी उमेश चौधरी की बहन का भाई था। इस घटना के बाद आज एक व्यापारी की गोलीकांड में दर्दनाक मौत हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो