रायपुर

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस दामों में लगी आग, छत्तीसगढ़ में 75 रुपए बढ़ाए गए

फरवरी माह में दूसरी बार कीमतों में किया गया इजाफा, अब छत्तीसगढ़ में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 840 रुपए हो गई

रायपुरFeb 19, 2021 / 01:22 am

ashutosh kumar

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस दामों में लगी आग, छत्तीसगढ़ में 75 रुपए बढ़ाए गए

रायपुर. पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरा झटका तब लगा जब तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे 75 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। अब छत्तीसगढ़ में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 840 रुपए हो गई है। अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के 840 रुपए चुकाने होंगे। कई माह से रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढऩे के बावजूद सब्सिडी की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था, इसके बाद फरवरी में ही घरेलू गैस की कीमत में 75 रुपए की बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं जनवरी में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी।

Home / Raipur / पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस दामों में लगी आग, छत्तीसगढ़ में 75 रुपए बढ़ाए गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.