scriptCorona Update Raipur: दो दिनों से कम मिल रहे हैं जिले में कोरोना संक्रमित | Corona infected in the district are getting less than two days | Patrika News

Corona Update Raipur: दो दिनों से कम मिल रहे हैं जिले में कोरोना संक्रमित

locationरायपुरPublished: Jan 16, 2022 12:46:30 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Corona Update Raipur: राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना की रफ्तार कम हुई है। जिले में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कम केस मिले हैं। शनिवार को जिले में 7538 लोगों की जांच हुई है। इनमें 1692 नए मरीजों की पहचान हुई है।

Coronavirus in Raipur

Corona Update Raipur: दो दिनों से कम मिल रहे हैं जिले में कोरोना संक्रमित

रायपुर. Corona Update Raipur: राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना की रफ्तार कम हुई है। जिले में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कम केस मिले हैं। शनिवार को जिले में 7538 लोगों की जांच हुई है। इनमें 1692 नए मरीजों की पहचान हुई है। इस तरह बीते गुरुवार की तुलना में 164 केस कम मिले थे। गुरुवार को 2023 केस मिले थे। लेकिन शुक्रवार को 1859 संक्रमित मिले थे।
15 जनवरी की स्थिति में रायपुर जिले की पॉजिटिविटी दर 24.45 प्रतिशत है। आज 1571 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 मरीजों की मौत हुई है। जिले में अब 10276 एक्टिव केस है। शनिवार तक राजधानी में 81 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस तरह बढ़ रही संक्रमण की दर को देखते कलेक्टर ने मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
लगातार कोविड केस बढऩे के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार में दुकानदार से लेकर ग्राहक तक अधिकांश लोग बिना मास्क के दिख रहे हैं। अभी भी आयोजनों में भीड़ जुट रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पालन नहीं हो रहा है। हालांकि अब पुलिस ने बिना मास्क वाले लोगों के खिलाफ सख्ती कर दी है। बिना मास्क वाले लोगों का चालान किया जा रहा है।

92.8 प्रतिशत बेड खाली
जिले के फुंडहर और माना कोविड केयर सेंटर में पेशेंट भर्ती हो रहे हैं। जरूरत पडऩे पर उनके लिए ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था भी की गई है। अस्पतालों में अधिकांश मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है और सुधार पर है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी 92.8 प्रतिशत बेड खाली है।

होम आइसोलेशन नोडल अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा ने कहा, होम आइसोलेशन के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं। उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति देने के साथ-साथ चिकित्सकों के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह तथा दवाइयां भी दी जा रही है। कोरोना कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरत पडऩे पर मरीजों को अस्पताल शिफ्ट होने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो