scriptसर्वे रिपोर्ट: 11 प्रतिशत होम आइसोलेशन मरीजों के परिजन नहीं मानते डॉक्टर की सलाह | Corona Survey report comes related home isolation doctor advice | Patrika News

सर्वे रिपोर्ट: 11 प्रतिशत होम आइसोलेशन मरीजों के परिजन नहीं मानते डॉक्टर की सलाह

locationरायपुरPublished: Sep 28, 2020 04:46:01 pm

Submitted by:

CG Desk

– होम आइसोलेशन के परिणाम बेहतर, मगर निगरानी की कमी।

covid_servey_1.jpg
रायपुर. प्रदेश में 26 हजार कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन के विकल्प का इस्तेमाल करते हुए स्वस्थ हो गए। अभी भी 20 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में है। क्या होम आइसोलेशन का विकल्प बेहतर है? इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एजेंसी के माध्यम से फीडबैक सर्वे करवाया। मरीजों को फोन गए, उनसे साधारण ढंग से जानकारियां ली गई। इसके आधार पर तैयार रिपोर्ट बताती है कि 11 प्रतिशत संक्रमित मरीजों के परिजन डॉक्टर की सलाह नहीं मानते, जैसे- दवा लेना। 8 प्रतिशत मरीजों को यह पता ही नहीं है कि लक्षण आने पर डॉक्टर से संपर्क करना है?
इससे पूर्व कोविड हॉस्पिटल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों से भी इसी प्रकार का फीडबैक लिया गया था। यह फीडबैक सर्वे रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में किया गया था। यह प्रयोग व्यवस्था में सुधार के लिए किया गया है।
होम आइसोलेशन के फायदे
मानसिक तनाव नहीं- अस्पताल में भर्ती होना है, इस नाम से ही अतिरिक्त तनाव आता है। मरीजों के बीच, अपनों से दूर रहने का भी मानसिक तनाव होता है। घर में होने से सब कुछ सामान्य रहता है।
घर का खाना- अस्पताल में मरीजों के जैसा खाना दिया जाता है। अस्पताल में खाना, खाया भी नहीं जाता है। घर का खाना जो हम नियमित खाते आ रहे हैं, उसके खाने का अलग प्रभाव पड़ता है।
—————————————
सवाल, जवाब-

सवाल- क्या आपको स्वास्थ्य कार्मिक द्वारा सेहत की जानकारी लेने के लिए नियमित रूप से संपर्क किया जा रहा है?-
174 ने कहा, हां। 10 बोले, कभी-कभी। 6 ने कहा- कभी नहीं आया।
सवाल- क्या आपके उपचार के लिए किसी डॉक्टर को निर्धारित किया गया है?
– 186 ने कहा, हां। 4 बोले, नहीं।

सवाल- अगर, हां तो क्या आप नियमित रूप से की जा रही कॉल से संतुष्ट हैं?- 181 ने कहा, हां। 3 बोले, नहीं।
सवाल- क्या आप नियमित रूप से पल्स ऑक्सीमीटर से जांच करते हैं? – 182 ने कहा, हां। 4 बोले, नहीं। 4 ने कहा, हमारे पास नहीं है।
सवाल- क्या आप डॉक्टर द्वारा दी जा रही दवाइयां नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं?- 99 प्रतिशत, हां।
सवाल- क्या आपके परिवार के सदस्यों द्वारा कोरोना से बचाव के लिए डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाइयां ली जा रही हैं?- 89 प्रतिशत, हां। 7 प्रतिशत, नहीं।
सवाल- क्या आपके लिए घर में आइसोलेशन के लिए अलग से एक कमरे की सुविधा उपलब्ध है?- 99 प्रतिशत, हां। 1 प्रतिशत, नहीं।

सवाल- क्या आपके लिए घर में अलग से शौचालय की व्यवस्था है?
– 97 प्रतिशत, हां। 3 प्रतिशत, नहीं।
सवाल- आप अपने कमरे से कितनी बार बाहर निकलते हैं, या किसी से मिलते हैं?

– 128 ने कहा, नहीं। 58 बोले, कभी-कभी। 4 ने कहा- अकसर निकलते हैं।

सवाल- होम आईसोलेशन के दौरान आपकी देखभाल के लिए क्या आपके घर में कोई व्यक्ति (केयर गियर) तय है?
– 76 प्रतिशत, हां। 24 प्रतिशत, नहीं।

सवाल- घर में आपके खाने की सुविधा क्या है?- 35 ने कहा, खाना डिस्पोजल में दिया जाता है। 148 बोले- घर से बर्तन दिया जाता है। जिसकी सफाई मेरी या केयर गियर की होती है।
सवाल- क्या आपको किसी ने यह जानकारी दी कि होम आईसोलेशन के दौरान आपको कौन से लक्षण आने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करना है?
– 92 प्रतिशत, हां।

————————————-
33 प्रतिशत के मोबाइल में नहीं है आरोग्य सेतु ऐप
मरीजों से एक सवाल यह भी किया गया है कि क्या आपके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड है। सिर्फ 33 प्रतिशत मरीजों ने कहा, हां। 17 प्रतिशत ने कहा कि इंस्टॉल है, मगर इस्तेमाल नहीं करते। 25 प्रतिशत, रोजाना इस्तेमाल करते हैं।
65 साल के अधिक उम्र वाले को भी होम आइसोलेशन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फीडबैक सर्वे में यह भी सामने आया कि 65 साल से अधिक आयुवर्ग के व्यक्ति को होम आइसोलेशन दिया गया। जो नियमों के विरुद्ध है। 5 साल से कम उम्र और 60 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को होम आइसोलेशन का विकल्प नहीं है। न ही बीमार व्यक्ति को, न ही गर्भवती महिलाओं को। इन्हें हाई रिस्क में माना गया है। कुछ मामलों में घर में 1 शौचालय होने पर भी होम आइसोलेशन दिया गया। यह चूक किस स्तर पर हुई, इसे वेरीफाई करके सुधारने की तैयारी है।
निश्चित तौर पर होम आइसोलेशन के परिणाम बेहतर हैं। नियमों का पूर्णत: पालन हो तो और बेहतर होगा। जो कुछ कमियां हैं, उससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
डॉ. कमलेश जैन, सदस्य फीडबैक वर्टिकल, कोरोना कोर कमेटी

ट्रेंडिंग वीडियो