गुरुवार को राजधानी में 5 लोगों की मृत्यु संक्रमण से हुई। शुक्रवार को यह संख्या सिर्फ 1 ही थी। 1551 मरीज का होम आइसोलेशन पूरा किए हैं। इसी तरह 60 मरीज अस्पतालों से ठीक होकर घर पहुंचे हैं। राजधानी में 57 हजार 54 एक्टिव मरीज हैं। बतादें कि जिले में अभी भी 155 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। सिर्फ एक सप्ताह में 50 से ज्यादा कंटनमेंट जोन बनाए गए हैं।
टीकाकरण नहीं कराने वाले हार रहे कोरोना से
राजधानी में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 4 ने एक भी टीका नहीं लगवाया था। ऐसा पहली बार नहीं देखा गया। कोरोना की तीसरी लहर में यह साफ देखा गया कि होने वाली मौतों में बिना टीकाकरण वालों की संख्या ज्यादा देखने को मिली है।

यह आंकड़ा
- एक 75 वर्षीय बुजुर्ग 25 जनवरी से माना अस्पताल में भर्ती थे, बीपी शुगर से पीड़ित भी थे। उनका टीकाकरण भी नहीं हुआ था। 27 को उनकी मृत्यु हुई।
- 44 वर्षीय महिला बालाजी हॉस्पिटल में 24 जनवरी से एडमिट थी। 25 जनवरी को उनकी रिर्पोट पॉजीटिव आई और इन्होंने भी कोई टीका नहीं लगवाया था। 27 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई।
- एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बीपी से पीड़ित थे। 31 दिसंबर से एम्स अस्पताल में भर्ती थे। 24 जनवरी को उनकी रिर्पोट कोविड पॉजीटिव आए। उनका टीकाकरण भी नहीं हुआ था। 26 जनवरी को उनकी मृत्यु हुई।
- एक 2 माह का नवजात जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित था। 19 जनवरी से एम्स अस्पताल में भर्ती था। 21 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 25 जनवरी को मृत्यु हुई।
- 83 वर्षीय बुजुर्ग जो कि बीपी के मरीज थे। लाइफ वर्थ हॉस्पिटल में 20 जनवरी से एडमिट थे। 20 जनवरी को ही उनकी रिर्पोट पॉजीटिव आई 27 जनवरी को इनकी मृत्यु हुई। इनको दोनों डोज टीका लगा था।