रायपुरPublished: Sep 26, 2022 09:17:46 pm
CG Desk
- वार्ड क्रमांक-15 अंतर्गत संजय गांधी नगर के 20-25 परिवारों को व्यवस्थापन किया जाना है
- निगम के नोटिस में जलभराव की समस्या को लेकर बस्ती का व्यवस्थापन करने का जिक्र
गुढिय़ारी के संजय गांधी नगर के लोगों को नगर निगम द्वारा पिछले दो दिनों से बस्ती खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है। निगम के नोटिस में तीन दिनों के भीतर खुद से अगर बस्ती खाली नहीं किया गया, तो निगम अमला लोगों का व्यवस्थापन खुद करेगा। नोटिस मिलने के बाद रहवासियों ने कहा, हम विगत 40 वर्षो से यहां रह रहे हैं। जनवरी में हमने अपने पट्टे का नवीनीकरण कराया है, जिसमें निगम ने 2044 तक रहने की अनुमति दी है। इसके बावजूद अचानक हमें बस्ती खाली करने का नोटिस थमा रहे हैं। जबकि अभी हमारे बच्चों का पेपर होने के साथ-साथ त्योहार भी नजदीक है। ऐसी स्थिति में हम कोटा के बीएसयूपी कॉलोनी नहीं जा सकते हैं।