scriptसरकारी नियंत्रण से मुक्त हो देश के मंदिर | Country's temples should be free from government control | Patrika News

सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो देश के मंदिर

locationरायपुरPublished: Jun 19, 2022 11:21:14 am

Submitted by:

Rahul Jain

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, हिंदुओं का पैसा हिंदुओं के हित में खर्च हो

VHP

VHP Alok Kumar ,VHP Alok Kumar ,विश्व हिंदू परिषद

रायपुर. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सरकारी नियंत्रण में रहने वाली मंदिरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरकार जब मस्जिद, गिरिजाघर व चर्च पर नियंत्रण नहीं करती है तो मंदिर को भी नियंत्रण मुक्त होना चाहिए। हिंदुओं का पैसा हिंदुओं के हित में खर्च होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को भी प्रस्ताव दिया गया है। विहिप ने इसकी दिशा में काम शुरू कर दिया है। कुछ राज्यों ने इसके लिए पहल भी शुरू कर दी है।
राजधानी में विहिप की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे आलोक कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, काशी विश्वनाथ और मथुरा कृष्ण जन्म स्थल पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। यह जगह हिंदुओं को सौंप देनी चाहिए। इसके लिए हम कानून और संविधान के बाहर जाकर कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके लिए विहिप हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएगी।
गोबर खरीदी और राम वनपथ गमन की तरीफ
विहिप के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना और राम वनपथ गमन के लिए किए जाने वाले कामों की खुलकर तारीफ की। वहीं शीर्ष नेतृत्व पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, इन दोनों प्रयासों के लिए स्वागत करते हैं। साथ ही कहा, इनका शीर्ष नेतृत्व दिखावा करता है। कपड़े के ऊपर जनेऊ पहनता है, अपना गोत्र बताता है और चुनाव के समय मंदिर जाता है।
नूपुर शर्मा मामले में आलोक कुमार ने कहा, इस पर कानून और अदालतें फैसला करेंगी। इसके लिए मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही हिंसा सही नहीं है। उन्होंने कहा, मुसलमों को बहकाकर हिंसा के रास्ते पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने लवजिहाद और अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने पर जोर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो