पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोणी निवासी कृष्णा उर्फ़ डब्बू तिवारी कार वॉश का काम करता था। तब से वह राजस्व कॉलोनी में सी-9 स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में किराये से रह रहा था। कृष्णा का शबरीमता नविन कन्या महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा प्रियंका श्रीवास(20) से प्रेम प्रसंग था।
प्रियंका नारियल कोठी दयालबंद स्थित मौसा के घर में रहती थी। पिछले कुछ दिनों से अपने घर बिल्हा चले गई थी। बुधवार सुबह मौसा के घर आई और दोपहर 12 बजे कृष्णा के रूम पहुंची। जहां कृष्णा ने प्रियंका के सिर पर वजनदार सामान मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।