मार्कफेड के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर जाता था मालिश करवाने
राजेंद्र नगर सेक्टर-7 निवासी मार्कफेड के रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर रामेश्वर ठाकुर जनता कॉलोनी आरोपी महिला कल्पना वर्मा के घर मालिश करवाने जाता था। इस दौरान 28 सितंबर को आरोपी रामेश्वर ठाकुर घर में नौकरानी की नाबालिग बेटी को अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। नाबालिग ने किसी तरह से अपने आप का बचाव कर वहां से भाग निकली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्ता कर लिया।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर सेक्टर-7 निवासी रामेश्वर ठाकुर 1 मार्च 2019 से उसके घर में मां से मालिश कराने आता था। 28 सितंबर को आरोपी ने उसे अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गयी। जिसके बाद उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। नाबालिग ने विरोध किया तो धमकी देकर आरोपी घर से चला गया। नाबालिग ने अपनी मां को जानकारी दी और फिर खुद थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने मां को भी बनाया आरोपी
राजेन्द्र नगर पुलिस ने पीडि़ता नाबालिग की शिकायत के आधार पर उसकी मां को भी सहआरोपी बनाया है। जिसके बाद मां कल्पना वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि नाबालिग की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने 3 दिन पहले मार्कफेड के असिस्टेंट मैनेजर रामेश्वर सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कार्रवाई कर रही है।