scriptभाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, बेखौफ कर रहा था अवैध वसूली | Crime in Raipur: BJP Leader arrested in the case of Illegal recovery | Patrika News

भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, बेखौफ कर रहा था अवैध वसूली

locationरायपुरPublished: Oct 16, 2019 03:54:32 pm

Crime in Raipur: देवेन्द्र नगर पुलिस ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया। पुलिस अभी (Raipur BJP Leader arrest) पूछताछ कर रही है।

arrested_man_robbery_.jpg

भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, बेखौफ कर रहा था अवैध वसूली

रायपुर. राजधानी पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र नगर पुलिस को लगातार नेता के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद (Crime in chhattisgarh) बीती देर रात गिरफ्तार कर कार्रवाई की। भाजपा नेता की गिरफ्तारी से माहौल गरमाया गया। देवेन्द्र नगर पुलिस ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया। पुलिस अभी पूछताछ कर (Raipur BJP Leader arrest) रही है।


पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी के आदेश पर भाजपा नेता कमलेश शर्मा को गिरफ्तार कर यह कार्रवाई की गई। आरोपी कमलेश शर्मा जो कि भाजपा के फाफाड़ीह मंडल अध्यक्ष हैं वे अवैध रूप से पार्किंग की वसूली कर रहे थे। आपको बता दें कि भाजपा नेता कमलेश शर्मा पूर्व में भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुके हैं और हार चुके हैं।

भाजपा का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, बेखौफ कर रहा था अवैध वसूली

लगातार मिल रही थी शिकायतें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश शर्मा अपने बड़े पद का फायदा उठाकर अवैध रूप से पार्किंग की वसूली कर रहे थे। जिसकी लोगों ने शिकायत भी की थी। लगातार शिकायतें थाना पहुंचने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। बात आला अधिकारी तक पहुंचने के बाद एडिशनल एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद देवेन्द्र नगर पुलिस ने बीती देर रात उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो